Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का भंडाफोड़, NRI सिटी के क्लब में LSD नाइट का खुलासा

कानपुर में हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का भंडाफोड़, NRI सिटी के क्लब में LSD नाइट का खुलासा

Spread the love

Up news: कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र के NRI सिटी स्थित एक क्लब में चल रही कथित ‘ड्रग नाइट’ पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। औद्योगिक पहचान वाले इस शहर में अब नशे का जाल युवाओं तक पहुंचता दिख रहा है और सोशल मीडिया के जरिए यह नेटवर्क तेजी से फैलता नजर आ रहा है।

140 युवक-युवतियां पार्टी में शामिल

पुलिस के मुताबिक, क्लब में छापेमारी के दौरान करीब 140 युवक-युवतियां मौजूद थे, जो तेज म्यूजिक और शराब के बीच पार्टी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इनमें ज्यादातर इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं हैं, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और कानपुर समेत अलग-अलग जगहों से इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

Up news: इंस्टाग्राम से होता था प्रमोशन

इस पार्टी का पूरा सिस्टम बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। इंस्टाग्राम के जरिए गुप्त निमंत्रण भेजे जाते थे और एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति करीब 1000 रुपये फीस रखी गई थी। पुलिस का मानना है कि इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ड्रग नेटवर्क युवाओं को आसानी से टारगेट कर रहा है।

Up news: राजस्थान से आई ड्रग्स की सप्लाई

जांच में यह भी सामने आया कि पार्टी में इस्तेमाल हो रही LSD ड्रग्स की सप्लाई राजस्थान के पुष्कर से की गई थी। मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्टी के मुख्य आयोजक और ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों से पूछताछ जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस की सख्ती और बढ़ती चिंता

Up news: कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अहम सफलता मिली है और भविष्य में भी ऐसे क्लबों पर सख्त नजर रखी जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ते ड्रग नेटवर्क और ‘पार्टी कल्चर’ को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे अभिभावकों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments