Home » उत्तर प्रदेश » योगी राज में न्याय एक समान, शामली में सरेबाजार बुर्के वाली युवती को युवक ने मारी लात, हाथ मोड़ नाली में गिराया, जांच में जुटी पुलिस तोड़ेगी आरोपी की कमर

योगी राज में न्याय एक समान, शामली में सरेबाजार बुर्के वाली युवती को युवक ने मारी लात, हाथ मोड़ नाली में गिराया, जांच में जुटी पुलिस तोड़ेगी आरोपी की कमर

सरेबाजार बुर्के वाली युवती को खींचकर ले गया युवक

UP News: शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवती दवा लेकर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे निशाना बनाया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस अब अहम सबूत के तौर पर देख रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को थानाभवन क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी भाभी के साथ गढ़ीपुख्ता के एक गांव में डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। वापस लौटते समय गांव मुंडेट खादर निवासी आरोपी मंजीत ने युवती को जबरन रोक लिया और उसे एक सुनसान गली में खींच ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और युवती के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका हाथ मरोड़ा, उसे नीचे गिराया और कमर पर लात मारकर घायल कर दिया।

Shamli: The young man dragged the girl, took her to the street, twisted her hand, made her fall down

UP News: मामले में पुलिस ने क्या बताया?

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी घबराकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम भूमिका निभा रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… पहलगाम हमले की बरसी: निर्दोष हिंदू पर्यटकों की दर्दनाक हत्या को आज भी नहीं भूला देश, भारतीय सेना ने दिया था ‘मुंहतोड़ जवाब’