Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, घाटों के पास मिलेंगे डिजिटल लगेज लॉकर

वाराणसी में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, घाटों के पास मिलेंगे डिजिटल लगेज लॉकर

Up news: वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान और मंदिर दर्शन के दौरान सबसे बड़ी चिंता रहती है, अपने सामान की सुरक्षा। कई बार यात्रियों को अपना बैग, मोबाइल या कीमती सामान सुरक्षित रखने में दिक्कत होती है। अब इस परेशानी का समाधान सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही मंदिर और प्रमुख घाटों के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा शुरू करने जा रही है।

क्या है नई सुविधा?

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अब अपने छोटे से लेकर बड़े सूटकेस तक सुरक्षित तरीके से लॉकर में रख सकेंगे। इन लॉकरों का इस्तेमाल करना आसान होगा और भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को बिना चिंता के दर्शन और गंगा स्नान करने में सुविधा मिलेगी।

Up news: कहां मिलेंगे ये लॉकर?

जानकारी के मुताबिक, ये डिजिटल लॉकर प्रमुख जगहों पर लगाए जाएंगे, जैसे: काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास, दशाश्वमेध घाट, दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया क्षेत्र, टाउन हॉल, बेनियाबाग पार्किंग।

Up news: क्या बोले नगर आयुक्त?

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, कुल 225 डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे। इनमें चार तरह के लॉकर होंगे छोटे, मध्यम, बड़े और बहुत बड़े ताकि हर जरूरत के अनुसार सुविधा मिल सके।

 श्रद्धालुओं को क्या फायदा?

Up news: इस नई व्यवस्था से अब श्रद्धालुओं को अपने सामान के खोने या चोरी होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वे निश्चिंत होकर दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे। वाराणसी पहले ही आस्था का बड़ा केंद्र है, और अब यह नई सुविधा यात्रियों के अनुभव को और भी आसान और सुरक्षित बनाने वाली है।

 

ये भी पढ़े: “Make in India” की ताकत: बनारस में बने रेल इंजन अब अफ्रीका में दौड़ेंगे