Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » स्कूल में टीका लगाकर पहुंचे हिंदू छात्र को मुस्लिम टीचर ने बुरी तरह पीटा, यूपी के कानपुर का मामला

स्कूल में टीका लगाकर पहुंचे हिंदू छात्र को मुस्लिम टीचर ने बुरी तरह पीटा, यूपी के कानपुर का मामला

छठवीं क्लास का बच्चा टीका लगाकर स्कूल गया तो मुस्लिम टीचर ने की पिटाई

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा 6 के एक छात्र की कथित तौर पर सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी गई क्योंकि वह माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचा था। घटना के बाद परिजनों और हिंदूवादी संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

हिबा फातिमा के खिलाफ शिकायत दर्ज

बताया जा रहा है कि छात्र रोते हुए घर पहुंचा और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन से मिलकर आरोपी शिक्षिका हिबा फातिमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारत माता की जय, स्कूल प्रशासन होश में आओ और प्रिंसिपल मैडम कुर्सी छोड़ो जैसे नारे लगाए गए। काफी देर तक प्रिंसिपल के बाहर नहीं आने पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया।

UP News: ABVP ने की शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग

प्रदर्शन के बीच ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षिका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। बढ़ते विवाद और दबाव के बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका हिबा फातिमा को नौकरी से निकाल दिया। विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के प्रतीक तिलक को लेकर किसी छात्र के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने स्कूल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी थी। हमारी मांग पर आरोपी शिक्षिका को हटाया गया है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़े… CM योगी के ‘जनता दर्शन’ में पहुंची बिहार की महिला, फिर योगी ने जो कहा हो गया वायरल…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments