Home » उत्तर प्रदेश » रायबरेली में घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, संदिग्धों की दस्तावेज जांच तेज

रायबरेली में घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, संदिग्धों की दस्तावेज जांच तेज

Up News
Spread the love

Up News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद रायबरेली पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और संदिग्धों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में रह रहे अवैध और बाहरी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है।

रेलवे लाइन किनारे बने मकानों की गहन जांच

पुलिस ने विशेष रूप से रेलवे लाइन के आसपास बने मकानों को चेकिंग के दायरे में लिया। इस दौरान बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश को लेकर कई स्थानों पर सघन जांच की गई। मकानों में रह रहे लोगों से पूछताछ की गई और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। कुछ मकानों पर ताले बंद मिलने की जानकारी भी पुलिस ने दर्ज की है।

Up News: बाहरी जनपदों के निवासियों के दस्तावेज होंगे सत्यापित

जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग कई वर्षों से रायबरेली में रह रहे हैं, लेकिन उनके स्थायी पते अन्य जनपदों के हैं। ऐसे सभी लोगों के दस्तावेजों का संबंधित थानों से सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

सीओ सिटी ने बताया कि यह चेकिंग अभियान फिलहाल रुकेगा नहीं और आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिले में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Up News: डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इन केंद्रों में अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय नियमों के अनुसार उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

 

ये भी पढ़ें…भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.2% विद्युतीकरण पूरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments