Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » प्रतापगढ़ में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो सामने आते ही योगी की पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

प्रतापगढ़ में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो सामने आते ही योगी की पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

प्रतापगढ़ में युवक की पिटाई का वीडियो

UP News: प्रतापगढ़ जिल के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले जानिए क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव निवासी केशव प्रसाद यादव के 18 वर्षीय बेटे निखिल यादव को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने फोन कर घर से बुलाया। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसे जबरन कार में बैठाकर तिनपेड़ा इलाके की ओर ले जाया गया। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि वहां ले जाकर निखिल यादव की बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में युवक को पेड़ के पास पकड़कर पीटते हुए देखा जा सकता है। मारपीट के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने इसे पीडीए के साथ वर्चस्ववादी मानसिकता का व्यवहार बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

UP News: परिजनों ने मामले में क्या कहा?

वहीं इस मामले में पीड़ित युवक के चाचा श्रीराम यादव ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण शुरुआत में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने और मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

जबकि इस मामले में कुंडा इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर युवराज सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में बंगाल DGP ने क्या खुलासा किया?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments