Up news: उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के जरिए प्रदेश के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव तक तेज इंटरनेट पहुंचाकर डिजिटल सेवाओं को मजबूत करना और स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
20 लाख घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और OneOTT Intertainment Limited (हिंदुजा ग्रुप) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। कार्यक्रम की मौजूदगी में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna भी शामिल रहे।
इस समझौते के तहत प्रदेश के करीब 20 लाख ग्रामीण और अर्धशहरी घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे डिजिटल सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी।
Up news: 8 से 10 हजार स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा मौका
‘प्रोजेक्ट गंगा’ की खास बात यह है कि इसमें 8 से 10 हजार स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल सेवा प्रदाता के रूप में जोड़ा जाएगा। इससे न सिर्फ इंटरनेट सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि गांवों और छोटे कस्बों में रहने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी मिलेंगे।
Up news: ग्रामीण विकास और महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का मानना है कि बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी से ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल हेल्थ सर्विस, ई-गवर्नेंस और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं गांवों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही इस पहल से महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भी डिजिटल सेवाओं के जरिए छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।
‘डिजिटल यूपी’ विजन को मिलेगी नई मजबूती
Up news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है। ‘प्रोजेक्ट गंगा’ को ‘डिजिटल यूपी’ विजन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल खाई को कम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़े: उज्जैन में भारत की जीत का जश्न बना विवाद की वजह, दो समुदायों में झड़प








