Home » उत्तर प्रदेश » एक्स-मुस्लिम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी गुलफाम एनकाउंटर में ढेर, 48 घंटे में दोनों भाई ढेर

एक्स-मुस्लिम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी गुलफाम एनकाउंटर में ढेर, 48 घंटे में दोनों भाई ढेर

Up police Encounter: एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर इंदिरापुरम इलाके में हुआ। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलफाम को ढेर किया। इससे 48 घंटे पहले उसके छोटे भाई और मुख्य आरोपी जीशान को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

पुलिस पर फायरिंग, दो अधिकारी घायल

पुलिस के मुताबिक, गुलफाम और उसका एक साथी वसुंधरा बिजलीघर के पास बाइक से आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की। एलिवेटेड रोड के नीचे उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुलफाम घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Up police Encounter: 14 बार चाकू मारकर किया था हमला

27 फरवरी की सुबह लोनी क्षेत्र में स्थित कार्यालय में घुसकर हमलावरों ने सलीम वास्तिक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे। उनके शरीर पर 14 गंभीर घाव मिले। उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें एक स्थानीय ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता का नाम भी शामिल है।

Up police Encounter
                                              Up police Encounter

सोशल मीडिया पर सक्रिय थे सलीम

सलीम ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाते रहे हैं। हमले से एक दिन पहले उन्होंने “नास्तिक होना क्या है?” विषय पर वीडियो पोस्ट किया था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े… ईडी की बड़ी कार्रवाई! सहारा लैंड केस में कई राज्यों के ठिकानों पर छापेमारी