UP Police Exam: यह घटना हापुड़-पिलखुवा की है, जहां पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक स्टूडेंट बाथरूम में मोबाइल फोन से नकल करते वक्त पकड़ा गया। वह परीक्षा के दौरान बार-बार बाथरूम में जा रहा था, जिसकी वजह से उसकी गतिविधियों पर एग्जामिनर को शक हुआ। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद एसपी ने अपने छह पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया।
उत्तर प्रदेश के पिलखुवा क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नकल का है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहा था। यह कार्य वह बार-बार बाथरूम में जाकर कर रहा था, जिसकी वजह से उसकी गतिविधियों पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शक हुआ।
इस घटना ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं चेकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। इस लापरवाही के बाद एसपी ने आक्रोश में आकर दो दरोगाओं के साथ छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

UP Police Exam: कौन है ये स्टूडेंट ?
सूत्रों के अनुसार, स्टूडेंट का नाम सचिन है, जो अमरोहा में रहता है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए पिलखुवा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचा था। परीक्षा के शुरुआती घंटों से ही उसकी गतिविधियों पर सभी को शक होने लगा।
सचिन पर आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन को पैंट में छिपाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया। परीक्षा के दौरान वह बाथरूम जाकर मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र से संबंधित उत्तर खोज रहा था। इसी बीच परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।
इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली, उन्होंने बिना देरी किए अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और मोबाइल फोन को भी जांच के लिए अपने पास जब्त कर लिया।
घटना के बाद एसपी, एडीएम, एएसपी केंद्र पर पहुंचे
यह मामला यहीं नहीं रुका। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप सिंह, एएसपी विनीत भटनागर और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद व्यवस्थापकों से जानकारी ली।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अधिकारियों ने इस बात का पता लगाना शुरू किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में मोबाइल फोन अंदर कैसे पहुंचा। यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला है।
छह पुलिसकर्मियों की कर दी ड्यूटी से छुट्टी
इस घटना में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आक्रोश में आकर लापरवाही बरतने के लिए पिलखुवा थाने पर तैनात अवसर, प्रवीण, अजय, नरेंद्र, नीटू के साथ-साथ थाना हाफिजपुर में तैनात दरोगा इरफान और प्रेमचंद को सस्पेंड कर दिया है।
Written by- Adarsh Kathane
ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर दिखावे की कीमत पड़ी भारी: शिवपुरी में रील्स बनी चोरी का कारण








