Home » बिज़नेस » US Chilli Price: अमेरिका में 1 किलो मिर्च की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, भारत से करीब 100 गुना महंगी

US Chilli Price: अमेरिका में 1 किलो मिर्च की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, भारत से करीब 100 गुना महंगी

US Chilli Price:

US Chilli Price: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील जल्द अंतिम रूप ले सकती है। इससे पहले अमेरिका में बिकने वाली मिर्च की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। भारत में जहां हरी मिर्च आमतौर पर ₹40-₹50 प्रति किलो और लाल मिर्च करीब ₹250 प्रति किलो मिलती है, वहीं अमेरिका में इसकी कीमत कई गुना अधिक है।

US Chilli Price: सोशल मीडिया वीडियो में सामने आई कीमत-

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अमेरिका के एरिज़ोना में रहने वाली भारतीय मूल की नेहा जैन ने वहां के सुपरमार्केट में बिकने वाली मिर्च की कीमत बताई। उनके अनुसार, 114 ग्राम मिर्च के एक पैकेट की कीमत भारतीय रुपये में करीब ₹400 है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मिर्च खरीदना किसी महंगी चीज खरीदने जैसा लगता है।

US Chilli Price: 1 किलो मिर्च की कीमत करीब ₹3,500-

नेहा जैन ने बताया कि अमेरिका में 1 किलो मिर्च की कीमत लगभग ₹3,500 तक पहुंच जाती है। भारतीय बाजार की तुलना में यह कीमत करीब 100 गुना अधिक बताई जा रही है।

अमेरिका में मिर्च इतनी महंगी क्यों है-

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में मिर्च की ऊंची कीमत के पीछे कई कारण हैं। इनमें खेती और मजदूरी की अधिक लागत, पैकेजिंग व परिवहन खर्च, सुपरमार्केट का मार्जिन और बड़े पैमाने पर आयात शामिल हैं। इसके अलावा कीमत डॉलर में तय होने के कारण भारतीय रुपये में बदलने पर यह और अधिक दिखाई देती है।

शहर और स्टोर के अनुसार बदल सकती हैं कीमतें-

अमेरिका में मिर्च की कीमत सभी जगह एक जैसी नहीं होती। अलग-अलग शहरों, राज्यों और सुपरमार्केट के अनुसार इसकी कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भारत की तुलना में वहां मिर्च की कीमतें सामान्य रूप से काफी अधिक रहती हैं

यह भी पढ़े- Bengal widow Pension Scam: 39 महीने तक युवक के खाते में जाती रही विधवा पेंशन, 40 हजार रुपये के गबन का आरोप