US Iran Air Strikes: अमेरिका ने सीजफायर खत्म होने के बाद गुरुवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में उत्तरी ईरान के एक महत्वपूर्ण रेलवे ब्रिज को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल ईरानी सेना तक रसद पहुंचाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा मूसा द्वीप और ईरान के एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों पर भी हमला किया गया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बुधवार रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हो सकता है। इसके बाद अमेरिकी सेना ने कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिक और बंदर अब्बास समेत कई इलाकों में मिसाइलें दागी गईं।
कई रणनीतिक इलाकों पर हमला
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास स्थित बुशहर, बंदर अब्बास, सीरिक, ईरानशहर और कोनारक जैसे इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, जानकारी के अनुसार बुशहर स्थित न्यूक्लियर प्लांट को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान की सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक, कुल 10 स्थानों पर धमाके हुए हैं।अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया। वहीं चाबहार इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने भी इन धमाकों की पुष्टि की है। सीरिक और बंदर अब्बास में हुए विस्फोटों से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

US Iran Air Strikes: अमेरिकी सेना ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को कमजोर करने के लिए अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है।सेना के अनुसार, हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजर रहे व्यापारिक जहाजों और नागरिक क्रू पर हुए हमलों के लिए अमेरिका ईरान को जिम्मेदार मानता है और उसी के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।
At the direction of the Commander in Chief, U.S. Central Command forces have started conducting additional strikes against Iran to further degrade their ability to threaten freedom of navigation in the Strait of Hormuz. The United States is holding Iran accountable for recent…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 8, 2026
रेलवे ब्रिज भी किया गया तबाह
अमेरिका की ओर से किए गए कुल 10 हमलों में चाबहार और कोनारक में भी जोरदार धमाके हुए। इन हमलों के दौरान ईरान के अक्काला क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण रेलवे ब्रिज को भी नष्ट कर दिया गया।हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चाबहार में लगी आग की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा जहाजों पर किए गए हमलों का जवाब है।
हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैन्य रूप से पहले ही बढ़त हासिल कर चुका है और ईरान के पास अब बहुत कम विकल्प बचे हैं।उन्होंने दावा किया कि ईरान की ओर से उन्हें फोन आया था और वह समझौता करना चाहता है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह भरोसा नहीं है कि ईरान किसी समझौते का पालन करेगा।जब उनसे पूछा गया कि अगर ईरान समझौता करना चाहता है तो उसने व्यापारिक जहाजों पर हमला क्यों किया, तो ट्रंप ने कहा कि ईरान का व्यवहार अस्थिर है और वह नियंत्रण से बाहर दिखाई देता है, लेकिन इसके बावजूद वह समझौते की कोशिश कर रहा है।
تتصدى حالياً الدفاعات الجوية الكويتية لهجمات صاروخية وطائرات مسيرة معادية.
تنوه رئاسة الأركان العامة للجيش أن أصوات الانفجارات إن سمعت فهي نتيجة اعتراض منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية.
يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.… pic.twitter.com/jqR7huoRTO
— KUWAIT ARMY – الجيش الكويتي (@KuwaitArmyGHQ) July 9, 2026
US Iran Air Strikes: कुवैत में एयर डिफेंस अलर्ट
इस बीच कुवैत ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। कुवैत की सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि एयर डिफेंस यूनिट्स दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रही हैं।आर्मी के जनरल स्टाफ ने बताया कि अगर लोगों को धमाकों की आवाजें सुनाई दें, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दुश्मन के हमलों को रोकने की कार्रवाई का हिस्सा हैं। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें…उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 5 लोगों की मौत








