Home » अंतर्राष्ट्रीय » US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के बीच 60 दिनों के लिए संघर्षविराम बढ़ाने पर बनी शुरुआती सहमति

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के बीच 60 दिनों के लिए संघर्षविराम बढ़ाने पर बनी शुरुआती सहमति

अमेरिका और ईरान में 60 दिन संघर्षविराम बढ़ाने पर समझौता

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच 60 दिनों के लिए संघर्षविराम बढ़ाने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई बातचीत शुरू करने पर शुरुआती सहमति बन गई है। इस बारे में जानकारी मामले से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी ने दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस सहमति ज्ञापन (MoU) को अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

संघर्षविराम की स्थिति बनी हुई है नाजुक

अधिकारियों के मुताबिक, यह सहमति ऐसे समय पर बनी है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है, जिससे युद्धविराम की स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं। इस खबर को सबसे पहले समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने प्रकाशित किया था।

US-Iran Ceasefire:  अमेरिका और ईरान में 60 दिन संघर्षविराम बढ़ाने पर समझौता
अमेरिका और ईरान में 60 दिन संघर्षविराम बढ़ाने पर समझौता

US-Iran Ceasefire: ईरान ने कुवैत पर दागीं मिसाइलें

इसी बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया कि बुधवार देर रात ईरान की ओर से कुवैत पर दागी गई मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। अमेरिका ने इस हमले को युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन बताया है।

अमेरिका ने कहा कि कुवैत फारस की खाड़ी क्षेत्र में उसका एक महत्वपूर्ण सहयोगी देश है और उस पर हमला हाल ही में हुए नाजुक संघर्षविराम के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इससे पहले कुवैत ने भी पुष्टि की थी कि उसके क्षेत्र को निशाना बनाया गया था।

ईरान ने कहा,’यह जवाबी कार्रवाई थी’

वहीं, ईरान का कहना है कि उसने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि, ईरान ने उस देश का नाम सार्वजनिक नहीं किया जहां यह हमला किया गया।

ईरान ने यह कदम उस घटना के बाद उठाया, जब अमेरिका ने दावा किया था कि उसने तेहरान के मिसाइल लॉन्चिंग स्थलों, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं और हमला करने वाले ड्रोनों पर कार्रवाई की है। अमेरिका का कहना था कि ये गतिविधियां होर्मुज स्ट्रेट के पास सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही थीं।

ये भी पढ़ें…ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, नेताओं ने उठाए संगठन और सरकार पर सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments