Home » Uncategorized » Uttar Pradesh News: कोडीन कांड पर योगी का वार: सपा के माफियाओं का पर्दाफाश

Uttar Pradesh News: कोडीन कांड पर योगी का वार: सपा के माफियाओं का पर्दाफाश

कोडीन कांड पर योगी का वार: सपा के माफियाओं का पर्दाफाश
Spread the love

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से ले रही है और कार्रवाई लगातार जारी है।
सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि जिन माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं, और आगे की जांच में और भी तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा, “जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

Uttar Pradesh News: कोडीन पर सख्त कार्रवाई, एजेंसियां सतर्क

सीएम ने बताया कि कोडीन एक एनडीपीएस अधिनियम के तहत नियंत्रित दवा है, जिसका उपयोग गंभीर खांसी के इलाज में किया जाता है।
दवा के नशीले उपयोग की शिकायतें मिलने के बाद FSDA, यूपी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान अवैध तस्करी पकड़ी गई और कई बड़े गिरफ़्तारियां हुईं।

Uttar Pradesh News: शीतकालीन सत्र 24 दिसंबर तक, सरकार तैयार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है और 24 दिसंबर तक चलेगा।उन्होंने बताया कि सत्र में जनता से जुड़े मुद्दे, विकास और विधायी कामकाज पर चर्चा की जाएगी। सरकार हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा के लिए तैयार है और सत्र के सुचारू संचालन में सभी दलों के सहयोग की उम्मीद रखती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार विकास और जनता से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को मानने में नाकाम रहा है और तुष्टीकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी हैं।सत्र में अनुपूरक बजट भी पास किया जाएगा और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विधेयक पारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में दंगे, मीडिया पर हमले और हिंदू युवक की हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments