Vande Mataram Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम’ को लेकर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने राष्ट्रगीत को भुला दिया और देश इसे माफ नहीं करेगा।
कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप
अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना है, जिसके शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने फांसी स्वीकार की, गोलियां खाईं और वर्षों तक जेल में रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में ‘वंदे मातरम’ को भुला दिया।
Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना
शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने इसे बीच में रुकवा दिया। गृह मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के 80वें वर्ष में जब यह अमर गान फिर सम्मान पा रहा था, तब कांग्रेस नेताओं को यह रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस कथित कार्रवाई को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष का किया जिक्र
अमित शाह ने कहा कि इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ को फिर से नया जीवन देने का काम किया है।
Vande Mataram Row: 15 जिलों में 5,659 करोड़ के विकास कार्य
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के 15 जिलों में करीब 5,659 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। शाह ने केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर घर नल और हर घर जल योजना के तहत राजस्थान में बड़ी संख्या में घरों तक पानी पहुंचाया गया है।
अटल जी की प्रतिमा का किया लोकार्पण
अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह प्रतिमा अटल जी के व्यक्तित्व और विचारों को दर्शाती है।
Vande Mataram Row: ‘अटल जी ने कभी सिद्धांत नहीं छोड़ा’
अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकार के रूप में कलम से, कवि के रूप में शब्दों से और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सुरक्षा एवं सुशासन के जरिए राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सत्ता में रहते हुए भी और विपक्ष में रहते हुए भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि उन्हें भारतीय राजनीति का ‘अजातशत्रु’ कहा जाता है।
ये भी पढ़े… ‘दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार








