Home » नई दिल्ली » दिल्ली में CM-मंत्रियों के काफिलों पर कैंची, अब कम गाड़ियों में चलेगा पूरा काफिला

दिल्ली में CM-मंत्रियों के काफिलों पर कैंची, अब कम गाड़ियों में चलेगा पूरा काफिला

Vip convoy cutting: देशभर में तेल बचाने और सरकारी फिजूलखर्ची रोकने की मुहिम के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों के काफिलों में शामिल गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगेगी।

CM रेखा गुप्ता के काफिले में अब सिर्फ 4 गाड़ियां

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z प्लस सुरक्षा मिली हुई है। पहले उनके काफिले में करीब 12 गाड़ियां शामिल रहती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 4 कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि जरूरत के हिसाब से सीमित गाड़ियों में भी सुरक्षा और कामकाज दोनों संभाले जा सकते हैं।

Vip convoy cutting: मंत्रियों के काफिलों पर भी सख्ती

दिल्ली सरकार के कुछ मंत्री पहले 3 से 4 गाड़ियों के काफिले में चलते थे, लेकिन अब नए नियम के तहत किसी भी मंत्री के साथ दो से ज्यादा गाड़ियां नहीं होंगी। इन्हीं गाड़ियों में मंत्री, सुरक्षा कर्मी और निजी स्टाफ सफर करेंगे। कई मंत्री पहले से ही एक ही गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे।

Vip convoy cutting: पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ी सख्ती

दरअसल, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 11 मई को हैदराबाद की एक रैली में सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईंधन संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि सरकारों और आम लोगों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

मेट्रो, कारपूलिंग और EV अपनाने पर जोर

पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने गैर-जरूरी यात्राएं कम करने और जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी बात कही थी।

पीएम के काफिले में भी कम हुईं गाड़ियां

Vip convoy cutting: प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में गुजरात और असम दौरों के दौरान उनके काफिले में पहले के मुकाबले कम वाहन नजर आए। इसके साथ ही एसपीजी को काफिलों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका असर बीजेपी शासित राज्यों में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी मंत्रियों और अधिकारियों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या घटाने को कहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments