Virat & Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों के बीच प्रैक्टिस सेशन के दौरान बातचीत नहीं हुई और दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज किया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रैक्टिस सेशन में दूरी की चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को बर्मिंघम में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली ने पहले फील्डिंग ड्रिल्स में हिस्सा लिया और फिर करीब 30 से 40 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी की। इस दौरान गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल समेत कई खिलाड़ियों से बातचीत की, लेकिन कोहली से सीधे बात नहीं की। दावा किया गया कि नेट्स के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने विराट से लंबी चर्चा की।
Virat & Gautam Gambhir: पहले भी विवादों में रहे हैं दोनों
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मतभेदों की चर्चा पहले भी कई बार हो चुकी है। गंभीर के टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने से पहले भी दोनों के बीच बयानबाजी और मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। साल 2023 में आईपीएल के दौरान लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के बाद दोनों के बीच हुई बहस काफी सुर्खियों में रही थी।
Virat & Gautam Gambhir: पांच महीने बाद टीम इंडिया में लौटे विराट
विराट कोहली करीब पांच महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद आईपीएल 2026 के फाइनल में लगी चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे।
शुभमन गिल ने किया समर्थन
मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप की टीम योजना का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई है। गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
यह भी पढे़ : 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का किया ऐलान








