Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » कोहली का विराट धमाका, 800 चौके, 300 छक्के और आरसीबी की यादगार जीत

कोहली का विराट धमाका, 800 चौके, 300 छक्के और आरसीबी की यादगार जीत

बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

Virat Kohli IPL Record: चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 24 अप्रैल को हुए इस सीजन के 34वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में जीत दर्ज कर RCB अंक तालिका के दूसरे पायदान पर पहुँच गई है। इस जीत के मुख्य हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने मात्र 44 गेंदों में 81 रन की उम्दा पारी खेली। साथ ही साई सुदर्शन ने भी बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ दिया।

इस टूर्नामेंट के इस मैच में कई रिकॉर्ड टूटे… वहीं कई नए रिकॉर्ड भी बने। चलिए जानते हैं इस टूर्नामेंट के 34वें मैच के रिकॉर्ड मोमेंट्स।

बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया
बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

Virat Kohli IPL Record: आरसीबी बनाम जीटी मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स

1. कोहली IPL में 9000 रन से सिर्फ 11 रन दूर

कोहली ने गुजरात के खिलाफ 44 गेंदों पर 81 रन बनाए। इस मैच में वह 184 के स्ट्राइक रेट के साथ खेले और हेटर्स को करारा जवाब दिया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आपको बता दें कि कोहली अपने 9000 रन के रिकॉर्ड को पूरा करने से मात्र 11 रन दूर हैं। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं, जो इस शिखर तक पहुँच पाए हैं। उन्होंने अभी तक 266 पारियां खेली हैं और कुल 8989 रन अपने नाम दर्ज किए हैं। वहीं, बात करें दूसरे नंबर की तो, दूसरे नंबर पर रोहित विराजमान हैं। उन्होंने अभी तक कुल 271 पारियों में 7183 रन पूरे किए हैं।

2. कोहली के IPL में 800 चौके पूरे

शुक्रवार को हुए मैच में कोहली ने 8 चौके लगाए। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 807 चौके जड़े हैं। वहीं शिखर धवन और डेविड वॉर्नर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

Virat Kohli IPL Record: ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कोहली
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कोहली
3. IPL में कोहली के 300 छक्के पूरे

गुजरात के खिलाफ खेली गई पारी में विराट ने 4 छक्के भी जड़े और इसी के साथ IPL में उनके 300 छक्के पूरे हुए। वह सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बात करें पहले नंबर की तो, सबसे ऊपर आते हैं क्रिस गेल, जिन्होंने अपने नाम सबसे ज्यादा छक्के 357 छक्के दर्ज किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 310 छक्कों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

4. चिन्नास्वामी में RCB की 50वीं जीत

शुक्रवार को RCB ने चिन्नास्वामी होम ग्राउंड पर अपनी 50वीं जीत दर्ज की है। किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली RCB चौथी टीम है। पहला और दूसरा स्थान मुंबई और कोलकाता के नाम है।

5. RCB के खिलाफ 15 शतक दर्ज

साई सुदर्शन के शतक जड़ने के बाद, RCB के खिलाफ अब तक कुल 15 शतक पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ यह पहली टीम बन गई है, जिसके खिलाफ इतने शतक दर्ज हुए हैं। साई सुदर्शन इस टीम के खिलाफ अब तक कुल 3 शतक जड़ चुके हैं।

6. सुदर्शन का IPL में सबसे तेज 2000 रन का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि पहले यह रिकॉर्ड RCB के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने केवल 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। लेकिन साई सुदर्शन ने उनका यह रिकॉर्ड इस मैच के दौरान तोड़ दिया। वह सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। मात्र 47 पारियों में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया।

7. सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 8वीं शतकीय साझेदारी

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर साई और शुभमन ने कुल 128 रन की साझेदारी की। ऐसा करके उन्होंने शतकीय साझेदारी में टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है। पहले स्थान पर विराट और एबी डीविलियर्स हैं, वहीं दूसरे स्थान पर भी RCB के विराट और गेल हैं।

RCB की शानदार जीत के साथ-साथ कई शानदार रिकॉर्ड भी बने। यह मैच काफी रोमांचक रहा। इसी मैच में ‘ऑरेंज कैप’ एक बार फिर हम सबके चहेते विराट कोहली के पास वापस आ गई है।

Written by- Saloni Bhardwaj

ये भी पढ़े…दिल्ली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर मिले अहम सबूत, केस हुआ और मजबूत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments