Home » General category » भारत में बैन या लॉन्च? मेटा का जवाब सरकार के पास

भारत में बैन या लॉन्च? मेटा का जवाब सरकार के पास

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सप्प के नए यूजरनेम फीचर को लेकर संशय बरकरार है। केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों की आशंका जताते हुए मेटा को नोटिस भेजा था। अब कंपनी ने अपना जवाब IT मंत्रालय को सौंप दिया है। सरकार इसकी जांच कर रही है और चर्चा पूरी होने तक भारत में यह फीचर शुरू नहीं होगा।

सरकार की आपत्ति क्या है

केंद्र ने व्हाट्सप्प से पूछा है कि यूजरनेम फीचर से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और फर्जी पहचान के मामलों को कैसे रोका जाएगा। सरकार ने साफ कहा है कि जब तक वह संतुष्ट नहीं होती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न किया जाए। नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर फीचर से साइबर अपराध बढ़ते हैं तो IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Username Feature: मेटा ने रखा अपना पक्ष 

मेटा ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि बातचीत पूरी होने तक भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट नहीं किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा। सुरक्षा के लिए बड़े नेताओं, सरकारी संस्थाओं और वेरिफाइड अकाउंट्स के यूजरनेम पहले से सुरक्षित कर लिए गए हैं।

फीचर कैसे काम करेगा?

इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना नंबर शेयर किए यूजरनेम के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ सकेंगे। अब सरकार Meta के जवाब की समीक्षा के बाद ही तय करेगी कि इस फीचर को भारत में अनुमति दी जाए या इस पर रोक लगाई जाए।

REPORT BY- MANSI SHARMA

ये भी पढ़े… मध्यपूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दोनों धातुएं लाल निशान में खुलीं