Home » Technology » WiFi Speed Slow: इंटरनेट की स्पीड बार-बार हो रही है कम? ये 3 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

WiFi Speed Slow: इंटरनेट की स्पीड बार-बार हो रही है कम? ये 3 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

 WiFi Speed Slow:

WiFi Speed Slow: आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। घर हो या ऑफिस, तेज इंटरनेट के लिए लोग महंगे ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद WiFi की स्पीड अचानक कम हो जाती है। ऐसे में लोग अक्सर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर या राउटर को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि समस्या कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होती है।

WiFi Speed Slow: राउटर को गलत जगह रखना पड़ सकता है भारी-

वाईफाई की धीमी स्पीड का एक बड़ा कारण राउटर की गलत लोकेशन हो सकती है। कई लोग राउटर को कमरे के कोने, अलमारी के अंदर या टीवी के पीछे रख देते हैं, जिससे सिग्नल सही तरीके से पूरे घर में नहीं पहुंच पाते। बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए राउटर को घर के बीच में किसी ऊंची और खुली जगह पर रखना चाहिए। साथ ही इसे माइक्रोवेव, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूर रखना बेहतर होता है।

WiFi Speed Slow: ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होने से भी घट सकती है स्पीड-

अगर एक ही WiFi नेटवर्क से कई डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, CCTV कैमरा और गेमिंग कंसोल जुड़े हुए हैं, तो इंटरनेट बैंडविड्थ सभी डिवाइस में बंट जाती है। ऐसे में जिन डिवाइस का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उन्हें WiFi से डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए। इससे बाकी डिवाइस पर बेहतर इंटरनेट स्पीड मिल सकती है।

लंबे समय तक राउटर रीस्टार्ट न करना-

लगातार कई दिनों तक राउटर चालू रहने से कैश और अस्थायी नेटवर्क समस्याओं के कारण उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार राउटर को 30 से 60 सेकंड के लिए बंद करके दोबारा चालू करना चाहिए। साथ ही राउटर का फर्मवेयर अपडेट भी समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।

इन आसान तरीकों से बढ़ सकती है WiFi स्पीड-

राउटर की सही जगह, कम डिवाइस कनेक्शन और नियमित रीस्टार्ट जैसी छोटी आदतों से WiFi की स्पीड और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है

यह भी पढ़े- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना गेमप्लान, बोले- वही शॉट खेलता हूं जिसकी प्रैक्टिस करता हूं