World blood doner day: “रक्तदान महादान”, एक ऐसा कार्य जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है क्योंकि रक्त की कमी को रक्त ही पूरा कर सकता हैं। आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है , यह दिन कार्ल लैंडस्टीनर के जन्म के अवसर पर मनाया जाता हैं। यह वही साक्ष्य मै जिन्होंने ABO ब्लड सिस्टम की खोज की थी। एक व्यक्ति जब रक्त दान करता है तो वह 1 यूनिट ब्लड यानि लगभग 450 मिलीलीटर (ml) रक्त का दान करता हैं।विभिन्न चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुसार इसे प्रोसेस करने के बाद मात्रा में थोड़ा अंतर आ सकता है
आखिर आप दान क्या करते है ? जानिए संपूर्ण रक्त और उसमें क्या होता हैं।
क्या है संपूर्ण रक्त? संपूर्ण रक्त वही रक्त है जो हमारे शरीर में प्रवाहित होता है इसके किसी भी घटक को अलग या हटाया नहीं जाता। चिकित्सा में, संपूर्ण रक्त आधान एक असामान्य प्रकार का आधान है। इसका उपयोग उन रोगियों के उपचार के लिए किया जाता है जिन्हें रक्त के सभी घटकों की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है, जैसे कि वे रोगी जिन्हें आघात या हृदय शल्य चिकित्सा के कारण अत्यधिक रक्त हानि हुई हो।
World blood doner day: रक्त के घटक क्या हैं?
संपूर्ण रक्त लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स से बना होता है, जो सभी प्लाज्मा नामक तरल पदार्थ में निलंबित रहते हैं। संपूर्ण रक्त और इसके चारों घटक आधुनिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानव शरीर में कितना रक्त होता है?
World blood doner day: मानव शरीर मै लगभग 10 यूनिट खून होता है । संस्थाएं जो निःशुल्क रक्त दान करवाती है देश भर में, • भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, • ई – रक्तकोष ( सरकारी पोर्टल), • ब्लड कनेक्ट, हेल्पलाइन नंबर: • 1980- इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, • 104-नेशनल हेल्थ मिशन हेल्पलाइन।
Written By: TAVISHI DEVRANI
यह भी पढ़े: चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां








