Home » उत्तर प्रदेश » नींद बनी काल, बस-ट्रेलर भिड़ंत में गई चार लोगों की जान

नींद बनी काल, बस-ट्रेलर भिड़ंत में गई चार लोगों की जान

 Yamuna Expressway Accident:

Yamuna Expressway Accident: यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे की है, जहाँ सोमवार देर रात एक प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Yamuna Expressway Accident: लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी बस-

सीओ महावन संजीव के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुई। बिहार नंबर की एक प्राइवेट बस लखनऊ से सवारियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। राजस्थान नंबर का गिट्टी से भरा ट्रेलर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में चल रहा था। तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Yamuna Expressway Accident: चार लोगों ने गंवाई अपनी जान-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची तथा बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

नींद बनी चार लोगों की मौत का कारण-

पुलिस प्रशासन और राहत कर्मियों के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी आने की आशंका है। नींद के कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े- इंडिगो फ्लाइट में 3 साल का बच्चा हुआ बेहोश, सूरत एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग