UP BJP New President: यूपी भाजपा की कमान पंकज चौधरी के हाथ: सात बार के सांसद बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने खेला ओबीसी दांव
उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को नई धार देने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।