लोकसभा में वायु प्रदूषण पर आज होगी चर्चा, भूपेंद्र यादव देंगे जवाब
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को लोकसभा में विस्तार से चर्चा होने जा रही है। विपक्षी सांसदों ने प्रदूषण के गंभीर हालात और मौजूदा उपायों की प्रभावशीलता को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।