पीएम मोदी: भारत न्यूजीलैंड एफटीए, पहला महिला नेतृत्व वाला व्यापार समझौता

pm modi:

न्यूजीलैंड के साथ एफटीए, भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता: पीएम मोदी

अटल स्मृति सप्ताह से 2027 चुनाव की तैयारी तक, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंकज चौधरी का सपा पर बड़ा हमला

लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

Pankaj Chaudhary ने लखनऊ में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी भाजपा की नई टीम के गठन, सपा के परिवारवाद और अटल स्मृति सप्ताह को लेकर अहम घोषणाएं कीं।

होटल के बंद कमरे में दम घुटने से 5 लोगों की मौत, कोयले की अंगीठी बनी वजह

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बंद कमरे में सो रहे पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ओडिशा के ढेंकनाल जिले में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। कंटाबणिया थाना क्षेत्र के असनबेनिया कॉलोनी साही में एक बंद घर से मां और उसके दो बेटों के शव बरामद किए गए थे।

पश्चिम बंगाल के सुंदरबन इलाके में केकड़ा पकड़ने के दौरान बाघ का हमला

Bengal News

घायल महिला को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर काकद्वीप महकमा अस्पताल रेफर किया गया।

कॉल ऑफ ड्यूटी के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का सड़क हादसे में निधन

वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दुनियाभर में लोकप्रिय गेम ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के को-क्रिएटर और दिग्गज गेम डेवलपर विंस जैम्पेला का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह 55 साल के थे। विंस जैम्पेला ने 1990 के दशक में एक गेम डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में उन्होंने Infinity Ward की सह-स्थापना की 2003 में ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई, बाद में एक्टिविजन ने स्टूडियो का अधिग्रहण किया।

मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जीतू पटवारी का तीखा प्रहार

mp news:

‘मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर’, जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा हमला बोला है और कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं।

मेयर के काम न करने से नाराज लोग भूख हड़ताल पर बैठे

Bhagalpur news

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति बोर्ड और सामान्य बोर्ड के विरोध में एकदिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह भूख हड़ताल वार्ड संख्या–13 के पार्षद रंजीत मंडल के नेतृत्व में परवर्ती समाज की ओर से की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। विकास कार्यों में रुचि … Read more

ओडिशा के मलकानगिरि में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार जब्त

ओडिशा के मलकानगिरि जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को यहां 22 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले तेलंगाना में भी भाकपा (माओवादी) संगठन के 41 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें कंपनी प्लाटून समिति और विभागीय समिति स्तर के छह शीर्ष माओवादी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में किये हथियार बरामद

chhatisgarh news:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स स्थित डोलीगुट्टा चोटी इलाके में कोबरा 204 और सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छुपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के बड़े डम्प का खुलासा किया। अभियान के दौरान बरामद दो प्रेशर आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। बरामद सामग्री से इलाके में माओवादियों की लंबी मौजूदगी की तैयारी का संकेत मिलता है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सभी छात्रों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता’- मदरसा एक्ट वापसी पर यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में विधानसभा में लाए गए मदरसा एक्ट को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर सरकार के मंत्रियों ने स्पष्ट किया है