दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर, पीएम मोदी से मिले, बढ़ेगा व्यापार और रक्षा सहयोग
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे। भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी व्यापार, रक्षा, शिक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत है। दोनों देशों का सहयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुपक्षवाद पर आधारित है।