छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, गरियाबंद में भारी हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर डिवीजन में 51 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। जब्त किए गए हथियारों में दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक देसी पिस्तौल, एक ‘सुरका’ (देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 12-बोर की दो बंदूकें, दो सिंगल-शॉट हथियार, 127 कारतूस, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल गोले और बिजली के तार का एक बंडल शामिल है।

पन्ना में अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई भी बनी खास

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों जमकर चर्चा में है। अजयगढ़ क्षेत्र के पिस्ता गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा, तो यह नज़ारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हे के पिता मिलन पांडे ने बेटे की खुशी के लिए किए गए इस इंतजाम पर संतोष जताया।

कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 साल पुराने मर्डर से जुड़ रहे तार

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जबकि मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है।

पति निकला पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड, कर्ज माफ कराकर कराई थी वारदात

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुई रीता शर्मा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड की साजिश किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि मृतका के पति राहुल शर्मा ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक, रीता शर्मा लंबे समय से बीमार थी और उसके इलाज पर हो रहे खर्च से राहुल मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान था।

Union Budget: केंद्रीय बजट से अर्थव्यवस्था को मजबूती: दुर्विजय सिंह

Union Budget

भाजपा नेता दुर्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और किसानों, युवाओं, महिलाओं व मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।

दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, जनता के बीच पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 8 फरवरी को भाजपा के 48 विधायक विजयी हुए और दिल्ली में भाजपा की सरकार … Read more

महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, देशभर में बढ़ी भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों की मांग

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले पीतल नगरी का बाजार पूरी तरह से गुलजार हो उठा है। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भगवान भोलेनाथ और शिव परिवार की पीतल की मूर्तियों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों से व्यापारी पीतल नगरी पहुंच रहे … Read more

गरियाबंद में नक्सलियों को बड़ा झटका, हथियार डंप बरामद

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मैनपुर थाना क्षेत्र में ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा डंप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में नक्सली गतिविधियों को गंभीर झटका लगा है और … Read more

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: डेयरी सेक्टर पूरी तरह बाहर, कई उत्पादों का जीरो ड्यूटी पर निर्यात होगा

India-US trade deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अंतरिम ढांचे को लेकर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि इस समझौते से डेयरी सेक्टर को पूरी तरह बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में अमेरिका को किसी भी प्रकार की छूट या शर्तों के साथ अनुमति नहीं दी … Read more

अमरोहा में नाबालिगों की दबंगई का वीडियो वायरल, सुनसान इलाके में किशोर को बेरहमी से पीटा

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से नाबालिगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ नाबालिग किशोरों द्वारा एक किशोर के साथ की गई बेरहमी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी … Read more