सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर क्यों लगाया 3 लाख का जुर्माना?

Samay Raina

Samay Raina: कंट्रोवर्सियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में होस्ट समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य इन्फ्लुएंसर्स द्वारा दिव्यांगों का मजाक उड़ाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फटकार लगाते हुए कहा कि कमीडियन समय रैना ने अदालत को बेवकूफ बनाने की कोशिश की है और … Read more

अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन दोषी करार, भाजपा ने AAP पर साधा निशाना

Delhi Riots 2020

Delhi Riots 2020: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया है। अदालत के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर … Read more

जटिंगा का रहस्य: आखिर हर साल रात में क्यों गिरते हैं सैकड़ों पक्षी?

Asam jatinga Mystery:

Asam jatinga Mystery: असम के दीमा हसाओ जिले में समुद्र तल से करीब 650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छोटा-सा गांव जटिंगा हर साल मानसून के बाद चर्चा में आ जाता है। सितंबर से नवंबर के बीच शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक यहां सैकड़ों पक्षी अचानक नीचे गिरने लगते हैं। इसी वजह से इस जगह को लोग ‘पक्षियों का सुसाइड पॉइंट’ भी कहते हैं।

Asam jatinga Mystery: क्या सच में पक्षी करते हैं आत्महत्या-

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह पक्षियों की आत्महत्या नहीं है। इसके पीछे मौसम और कृत्रिम रोशनी का प्रभाव जिम्मेदार है। बारिश के बाद बनने वाला घना कोहरा और तेज हवाएं पक्षियों का दिशा ज्ञान प्रभावित कर देती हैं। ऐसे में गांव की तेज रोशनी उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती है और भ्रमित होकर उड़ते हुए वे पेड़ों, बिजली के खंभों या जमीन से टकरा जाते हैं।

Asam jatinga Mystery: किन पक्षियों पर पड़ता है असर-

विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटना में 40 से अधिक प्रजातियों के छोटे जंगली पक्षी शामिल होते हैं। वहीं, ऊंची उड़ान भरने वाले बड़े पक्षी आमतौर पर इस घटना से प्रभावित नहीं होते।

जागरूकता से कम हुए मामले-

पहले की तुलना में अब ऐसी घटनाओं की संख्या कम हो गई है। वन विभाग और स्थानीय लोगों की जागरूकता के कारण घटना वाले दिनों में तेज रोशनी का इस्तेमाल कम किया जाता है। साथ ही लोगों से पक्षियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की जाती है।

प्रकृति और रोशनी के टकराव की कहानी-

जटिंगा की यह रहस्यमयी घटना किसी डरावनी कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि मौसम, प्राकृतिक परिस्थितियों और इंसानी रोशनी के प्रभाव का परिणाम है वैज्ञानिक इसे प्रकृति और कृत्रिम रोशनी के बीच होने वाले टकराव का अनोखा उदाहरण मानते हैं।

यह भी पढ़े-बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 561 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; जानिए मंदी के प्रमुख कारण

Written By- MANSI SHARMA

बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 561 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; जानिए मंदी के प्रमुख कारण

Stock Marke

Stock Marke: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, बढ़ती महंगाई, रुपये की कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों का भरोसा कमजोर कर दिया। लगातार तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बाजार में जोरदार बिकवाली देखने … Read more

NEET UG Re-Exam Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन

 NEET Answer Key:

NEET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 22 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Answer Key: स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध-

एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

NEET Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की और OMR शीट-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर “Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response” लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉग इन करें।

लॉग इन करने के बाद आंसर की और OMR रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।

15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन-

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा। NTA द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी

यह भी पढ़े- ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर बोले केजरीवाल, ‘AAP से उसका कोई लेना-देना नहीं’

Written by – ANUSHKA

ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर बोले केजरीवाल, ‘AAP से उसका कोई लेना-देना नहीं’

ANKIT MURDR CASE: 2020 के दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा के हमलों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया। उन्होंने एक्स पर … Read more

योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट ला रहा रंग, जेवर एयरपोर्ट पर जुलाई में यात्रियों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

Jewar Airport

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट के परिचालन से जुड़े ताजा ऑपरेशनल पैसेंजर काउंट (S26) के आंकड़े बताते हैं कि लोग अब यात्रा के लिए दिल्ली के बजाय जेवर एयरपोर्ट को अधिक प्राथमिकता देने लगे हैं। जून के मुकाबले जुलाई में यात्रियों … Read more

CBSE का बड़ा फैसला: 10वीं का पास सर्टिफिकेट पाने के लिए तीसरी भाषा का इंटरनल असेसमेंट पास करना होगा अनिवार्य

CBSE

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत भाषा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा 10 जुलाई को जारी सर्कुलर के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2027-28 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए तीसरी भाषा (R3) के स्कूल-आधारित इंटरनल असेसमेंट को पास करना अनिवार्य होगा। इस मूल्यांकन … Read more

क्या आपका बच्चा सिर्फ डांटने पर ही बात मानता है? एक्सपर्ट ने बताई इसकी असली वजह

Parenting Tips:

Parenting Tips: कई माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा सामान्य तरीके से कही गई बात को नजरअंदाज कर देता है, लेकिन जैसे ही आवाज ऊंची होती है, वह तुरंत सुनने लगता है। चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू मोध के मुताबिक, इसकी वजह अक्सर बच्चों की नहीं बल्कि पैरेंटिंग का एक पैटर्न होता है।

Parenting Tips: बार-बार दोहराने से बनती है यह आदत-

डॉ. मोध बताती हैं कि जब माता-पिता बिना कोई एक्शन लिए एक ही बात कई बार दोहराते हैं, तो बच्चे का दिमाग उसे गंभीरता से लेना बंद कर देता है। धीरे-धीरे उसे लगने लगता है कि असली निर्देश तभी होगा, जब माता-पिता चिल्लाएंगे। ऐसे में ऊंची आवाज ही उसके लिए “कमांड” बन जाती है।

Parenting Tips: कैसे करें बच्चे से सही तरीके से बात-

एक्सपर्ट का कहना है कि बार-बार बोलने की बजाय बच्चे से जुड़कर बात करें। उसके पास जाएं, कंधे पर हाथ रखें, आंखों में देखकर शांत तरीके से अपनी बात कहें। कई बार आपकी मौजूदगी और व्यवहार, शब्दों से ज्यादा असर करते हैं।

सिर्फ बोलें नहीं, एक्शन भी लें-

अगर आपने बच्चे से टीवी बंद करने के लिए कहा है और वह 10 सेकंड तक प्रतिक्रिया नहीं देता, तो दोबारा दूर से चिल्लाने की बजाय उसके पास जाएं। उसे शांत स्वर में बताएं कि अगर वह टीवी बंद नहीं करेगा, तो आपको खुद बंद करना पड़ेगा। इसके बाद अपनी बात पर अमल भी करें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

डॉ. खुशबू मोध के अनुसार, लगातार बिना एक्शन के निर्देश देने से बच्चे का नर्वस सिस्टम यह सीख लेता है कि सामान्य आवाज का कोई खास महत्व नहीं है। इसलिए शांत रहें, बच्चे से जुड़कर बात करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लें। इससे बच्चा बिना डांट या चिल्लाहट के भी आपकी बात सुनना सीख सकता है

यह भी पढ़े- ओमान के पास समंदर में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक नाविक की मौत; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

Written By- MANSI SHARMA

पीतमपुरा में क्यों चला बीच सड़क पर बनी मजार पर रेखा सरकार का बुलडोजर?

दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध मजार को हटाया गया

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने पीतमपुरा और शालीमार बाग के बीच मुख्य सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई, ताकि किसी भी … Read more