NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी: 4 अगस्त से पहला राउंड, 8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

NEET UG 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि नया MBBS शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से आरंभ होगा। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया में कई नए बदलाव भी लागू किए गए हैं।

13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: 13 आरोपियों पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मामले की सुनवाई अब पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। जांच एजेंसी के मुताबिक, चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता, … Read more

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, NEET प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए निर्दोष छात्रों को तुरंत रिहा करें

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने निर्दोष छात्रों को रिहा करने, CCTV सुरक्षित रखने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। सात राज्यों से जवाब भी मांगा गया है।

NEET UG 2026: OBC वर्ग का दबदबा, सबसे ज्यादा सफल अभ्यर्थी, कटऑफ ने बनाया नया रिकॉर्ड

OBC का रिकॉर्ड प्रदर्शन

NEET UG 2026 के परिणामों में OBC वर्ग का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व दर्ज किया गया। वहीं, रिकॉर्ड कटऑफ ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रतिस्पर्धा को और कठिन बना दिया है। जानिए सफल उम्मीदवारों के आंकड़े, कटऑफ और MBBS प्रवेश से जुड़ी अहम जानकारी।

NEET UG Re-Exam Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन

 NEET Answer Key:

NEET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 22 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Answer Key: स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध-

एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

NEET Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की और OMR शीट-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर “Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response” लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉग इन करें।

लॉग इन करने के बाद आंसर की और OMR रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।

15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन-

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा। NTA द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी

यह भी पढ़े- ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर बोले केजरीवाल, ‘AAP से उसका कोई लेना-देना नहीं’

Written by – ANUSHKA

NEET-UG 2026: भोपाल में हाई अलर्ट, 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, छात्रों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

NEET-UG 2026: भोपाल के 32 केंद्रों पर परीक्षा

NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर भोपाल में व्यापक तैयारियां की गई हैं। 32 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, जैमर, डॉक्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। 13,774 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: फर्जी पेपर माफिया पर शिकंजा, पूरे देश में टेलीग्राम अस्थायी रूप से बंद

NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर सरकार का बड़ा एक्शन

NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा को नकल-मुक्त बनाने के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। फर्जी पेपर लीक, भ्रामक दावों और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA ने छात्रों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

NEET-UG 2026 पर संसदीय कमेटी में घमासान, NTA बोला- ‘CBI जब कहेगी तभी मानेंगे पेपर लीक’

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर गुरुवार को संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में बड़ा हंगामा देखने को मिला। लगातार सामने आ रहे खुलासों और गिरफ्तारियों के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI ने ‘किंगपिन’ पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये गिरफ्तारियां जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से की गई हैं।