इंस्टाग्राम में बिना डिलीट किए पुरानी पोस्ट का बदल सकेंगे बैकग्राउंड म्यूजिक, जानें तरीका

Instagram: INSTA मे पुरानी पोस्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक बदलें

Instagram: इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे अब पहले से पब्लिश की गई पोस्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक बदला जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। नए Replace Audio फीचर की मदद से पोस्ट में लगे … Read more

18 गेंद… 50 रन! वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, 15 साल की उम्र में रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Fifty:

Vaibhav Suryavanshi Fifty: भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींच लिया। हरारे में खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज़ 19 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। उनकी इस पारी ने भारत की जीत की नींव रखी और क्रिकेट जगत को एक नया स्टार दे दिया।

Vaibhav Suryavanshi Fifty: चौकों-छक्कों की बारिश, जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ बेबस-

126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़ते हुए जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ों, खासकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी और रिचर्ड नगरावा पर जमकर हमला बोला। उनकी तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने मुकाबला सिर्फ तीन विकेट खोकर और 40 गेंद शेष रहते जीत लिया तथा तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली।

Vaibhav Suryavanshi Fifty: भारतीय क्रिकेट को मिला भविष्य का नया सुपरस्टार-

कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव की बल्लेबाज़ी की तारीफ़ करते हुए उन्हें “निडर बल्लेबाज़” बताया। सोशल मीडिया पर भी उनकी 19 गेंदों में फिफ्टी और जश्न का अंदाज़ खूब वायरल हुआ। आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है

यह भी पढ़े- New York Attack: ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे के बीच हमला, यहूदी समेत दो लोग घायल

Written By – MAHI 

New York Attack: ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे के बीच हमला, यहूदी समेत दो लोग घायल

 New York Attack:

New York Attack: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार को सेंट्रल पार्क के पास हुए दो अलग-अलग हमलों से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय आरोपी राउल मोरालेस ने कथित तौर पर ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते हुए एक यहूदी व्यक्ति पर स्क्रूड्राइवर से हमला किया, जबकि दूसरे व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

New York Attack: यहूदी प्रार्थना सभा से लौट रहे थे पहला पीड़ित-

पुलिस ने बताया कि पहला पीड़ित मोशे येजहाक ग्रुनहास यहूदी प्रार्थना सभा से घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। वहीं दूसरे पीड़ित की पहचान चोक सुंग के रूप में हुई है, जो पूर्वी एशियाई मूल के बताए जा रहे हैं।

New York Attack: पुलिस कर रही है सभी पहलुओं से जांच-

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि दोनों घटनाएं सेंट्रल पार्क के पास हुईं। गवाहों और पीड़ितों के अनुसार, हमलावर ने हमले के दौरान ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह नफरत से प्रेरित अपराध (Hate Crime) है।

मानसिक स्वास्थ्य के पहलू की भी जांच-

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शहर में इस तरह की हिंसा और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थिति भी एक संभावित कारण के रूप में सामने आई है।

यहूदी समुदाय में बढ़ी चिंता-

यहूदी सुरक्षा गश्ती दल ‘मैनहट्टन शोमरिम’ ने आरोपी की तस्वीर जारी की है। सिटी काउंसिल की स्पीकर जूली मेनिन ने कहा कि यहूदी समुदाय में डर का माहौल है और हर नागरिक को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है। कुछ यहूदी संगठनों ने इस घटना को हाल के यहूदी-विरोधी हमलों और इजरायल से जुड़े राजनीतिक बयानों के संदर्भ में भी देखा है

जांच जारी-

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वास्तविक मंशा का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

यह भी पढ़े- कार्यकाल खत्म होने से 2 साल पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

कार्यकाल खत्म होने से 2 साल पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Bangladesh President Resigns:

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। शहाबुद्दीन का कार्यकाल 2028 तक चलना था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए समय से पहले पद छोड़ने का फैसला किया। 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने इस्तीफे के बाद कहा कि वह लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनके लिए राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो रहा था।

Bangladesh President Resigns: राजनीतिक अटकलों ने बढ़ाए सवाल-

हालांकि राष्ट्रपति ने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य को बताया है, लेकिन स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में इसे हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 में इलाज के दौरान लंदन में उनकी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थीं कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रपति की भूमिका को लेकर सहज नहीं थी। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Bangladesh President Resigns: 2023 में बने थे राष्ट्रपति-

मोहम्मद शहाबुद्दीन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के योद्धा और पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। उन्हें अप्रैल 2023 में पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना गया था।

हसीना सरकार गिरने के बाद भी बने रहे पद पर-

जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बाद शेख हसीना भारत आ गईं और तब से यहीं रह रही हैं। राजनीतिक बदलाव के बावजूद मोहम्मद शहाबुद्दीन अपने संवैधानिक पद पर बने रहे और देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते रहे।

क्या है आगे का रास्ता-

राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब बांग्लादेश के संविधान के अनुसार नए राष्ट्रपति के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस नियुक्ति पर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रहेगी

यह भी पढ़े- राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘वंदे मातरम् बिल’ पेश, कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित

राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘वंदे मातरम् बिल’ पेश, कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित

Vande Mataram: राज्यसभा में हंगामा वंदे मातरम् बिल पेश

Vande Mataram: संसद के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित रही। नीट पेपर लीक के मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी की। इसी बीच सरकार की ओर से राज्यसभा में ‘वंदे मातरम् बिल’ … Read more

CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन फायरिंग से मचा बवाल! जानिए 500 साल पुराने इस हथियार का इतिहास और भारत तक का सफर

CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन फायरिंग से मचा बवाल! जानिए 500 साल पुराने इस हथियार का इतिहास और भारत तक का सफर

Pallet Gun: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बाद पैलेट गन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, … Read more

दिल्ली में 15 से 31 अगस्त तक होगा ‘जनजातीय सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन, Entry होगी फ्री, जानें क्या होगा खास?

जनजातीय सावन महोत्सव 2026

Delhi News: देश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला, स्वाद और हस्तशिल्प को एक ही मंच पर देखने का सुनहरा अवसर राजधानी दिल्लीवासियों को मिलने जा रहा है। TRIBES CORNER द्वारा भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, नई दिल्ली के सहयोग से ‘जनजातीय सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन 15 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किया … Read more

नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान में बड़ी चोरी, 5 करोड़ के जेवर-नगदी उड़ाने की आशंका

Nehru Nagar

Nehru Nagar: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर मकान से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती रत्न समेत करीब 5 करोड़ रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। … Read more

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आसान नहीं, क्यों उन्हें हटाएगी नहीं सरकार?

New Delhi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आसान नहीं, क्यों उन्हें हटाएगी नहीं सरकार?

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच शुक्रवार को कंस्टीट्यूशन क्लब में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही। उसने सरकार को शनिवार तक का समय दिया है।हालांकि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा देने और FIR वापस लेने की मांग … Read more

HPRCA Nurse Recruitment 2026: असिस्टेंट स्टाफ नर्स बनने का सपना होगा सच, HPRCA ने जारी किए 312 पद

HPRCA Recruitment 2026:

HPRCA Recruitment 2026: HPRCA (हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग) ने उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद जारी किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे जल्द ही HPRCA के पदों के लिए आवेदन कर लें। सूत्रों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी।

HPRCA Recruitment 2026: कब तक कर सकते हैं आवेदन-

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन 30 जुलाई से 29 अगस्त तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन तिथि का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 29 अगस्त के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

HPRCA Recruitment 2026: कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट-

आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और EWS के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

क्या होनी चाहिए योग्यता-

असिस्टेंट स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

मासिक वेतन कितना मिलेगा-

HPRCA (हिमाचल प्रदेश चयन आयोग) द्वारा असिस्टेंट स्टाफ की भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

कैसा होगा चयन-

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, सोशल साइंस और हिंदी जैसे विषयों से होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित की गई है।

कितना होगा परीक्षा शुल्क-

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये का परीक्षा शुल्क तय किया गया है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन-

आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

यह भी पढ़े- बांकीपुर उपचुनाव में हाई-प्रोफाइल मुकाबला, पवन सिंह-मनोज तिवारी मैदान में; प्रशांत किशोर का चाय बैठकों पर जोर