बांकीपुर उपचुनाव में हाई-प्रोफाइल मुकाबला, पवन सिंह-मनोज तिवारी मैदान में; प्रशांत किशोर का चाय बैठकों पर जोर

Bankipur By Election

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से छह दिन पहले चुनावी मुकाबला हाई-प्रोफाइल हो गया है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और एमएलसी पवन सिंह … Read more

क्या CJP प्रोटेस्ट के दौरान गर्भवती महिला पुलिसकर्मी ने खोया अपना बच्चा? दिल्ली पुलिस ने दावे पर दिया बड़ा जवाब

NEET-UG Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी के गर्भस्थ शिशु की मौत होने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट में किया गया दावा भ्रामक और तथ्यहीन है। दिल्ली … Read more

ISRO Internship: 60% अंक वाले छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका, जानें पूरी डिटेल

ISRO Internship: 60% अंक वाले छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका, जानें पूरी डिटेल

ISRO Internship: अगर आपका सपना अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने का है, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। इसरो ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े छात्रों के लिए इंटर्नशिप और स्टूडेंट ट्रेनी प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से … Read more

पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ मोदी कैबिनेट का बड़ा एक्शन-

NEET Paper Leak Bill:

NEET Paper Leak Bill: नीट पेपर लीक प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट बैठक ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट बैठक में पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स (PEM) एक्ट 2024 को और सख्त बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इस बिल को मंजूरी दे दी गई है।

NEET Paper Leak Bill: कब पास होगा बिल, क्या होंगे प्रावधान-

(Public Examination Prevention of Unfair Means) बिल कब जारी होगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार अगले सप्ताह मानसून सत्र के दौरान इस संशोधित विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी में है। प्रावधानों की बात करें तो इस बिल में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़े प्रावधान होंगे। बिल के अनुसार पेपर लीक मामलों में पाए जाने वाले दोषियों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना होगा।

NEET Paper Leak Bill: पीएम मोदी ने साझा किया 2.56 मिनट का वीडियो-

पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने करीब 2.56 मिनट का वीडियो (X) पर पोस्ट किया है।

ट्विटर वीडियो में मोदी ने क्या कहा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह विषय लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक रोकने के लिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।”

आगे मोदी कहते हैं, “यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराई गई, जिसका परिणाम (रिजल्ट) आप सभी को 19 जुलाई को मिल गया है।” वहीं, यह भी ऐलान किया गया था कि पेपर लीक रोकने के लिए अगले हफ्ते संसद में नया बिल पेश किया जाएगा।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में 3 महीने के भीतर होगा फैसला-

सरकार ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इन अदालतों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केस का निपटारा तेजी से हो और तीन महीने के भीतर फैसला सुनाया जाए।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी-

NEET UG पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक का अनशन, CBI जांच जारी-

पेपर लीक मामले को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिनों तक अनशन पर रहे। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी लगातार हंगामा हो रहा है। मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक अलग-अलग राज्यों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पेपर लीक पर क्या कहता है कानून-

देश में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 लागू है। इस कानून को 12 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और 21 जून 2024 से पूरे देश में लागू किया गया। अब सरकार इसे और सख्त बनाने के लिए संशोधन की तैयारी कर रही है।

कानून में क्या हैं सजा के प्रावधान-

इस कानून के तहत पेपर लीक करने पर 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता पाई जाती है तो 5 से 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी दोषी साबित होने पर उस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, परीक्षा की पूरी लागत की वसूली और अगले चार साल तक परीक्षा कराने पर रोक लगाई जा सकती है।

गैर-जमानती होगा अपराध-

इस अधिनियम के तहत पेपर लीक का अपराध गैर-जमानती माना गया है और इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे मामलों की जांच केवल DSP रैंक या उससे वरिष्ठ अधिकारी ही करेंगे

यह भी पढ़े- दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस ने रद्द की सभी कर्मियों की छुट्टियां

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दिग्विजय चौटाला का बड़ा आंदोलन

Lathi Charge

Lathi Charge: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में आंदोलन शुरू कर दिया है। दिग्विजय चौटाला सिरसा के टाउन पार्क में जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के सामने युवाओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर … Read more

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस ने रद्द की सभी कर्मियों की छुट्टियां

CJP Protest

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Cockroach Janta Party के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों और यूनिटों के पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा … Read more

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फंसी सरकार-CJP की बातचीत! नहीं बनी सहमति, फैसला अब कल तक टला

CJP Protest: NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को भी किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि संगठन का दावा है कि सरकार ने उनकी तीन प्रमुख मांगों में से दो … Read more

सामाजिक कार्यकर्ता ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई

अभिषेक बनर्जी पर जान से मारने का आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जान से मारने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में हेट स्पीच मामले, कथित धमकियों और मदन मित्रा के बयानों का भी जिक्र किया गया है। सीआईडी मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस सांसद के ‘यह विपक्ष का आंदोलन नहीं’ वाले बयान से क्यों भड़के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला

NEET-UG Protest: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि NEET और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहा आंदोलन किसी विपक्षी दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और राष्ट्र … Read more

‘कल तक का समय दीजिए…’ 2 घंटे तक चली बैठक में CJP और मोदी सरकार के बीच क्या बातें हुई?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका से मुलाकात की। दो घंटे चली बैठक के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि हर विषय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है। बैठक लगभग 2 घंटे … Read more