कार्यकाल खत्म होने से 2 साल पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Bangladesh President Resigns:

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। शहाबुद्दीन का कार्यकाल 2028 तक चलना था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए समय से पहले पद छोड़ने का फैसला किया। 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने इस्तीफे के बाद कहा कि वह लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनके लिए राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो रहा था।

Bangladesh President Resigns: राजनीतिक अटकलों ने बढ़ाए सवाल-

हालांकि राष्ट्रपति ने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य को बताया है, लेकिन स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में इसे हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 में इलाज के दौरान लंदन में उनकी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थीं कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रपति की भूमिका को लेकर सहज नहीं थी। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Bangladesh President Resigns: 2023 में बने थे राष्ट्रपति-

मोहम्मद शहाबुद्दीन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के योद्धा और पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। उन्हें अप्रैल 2023 में पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना गया था।

हसीना सरकार गिरने के बाद भी बने रहे पद पर-

जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बाद शेख हसीना भारत आ गईं और तब से यहीं रह रही हैं। राजनीतिक बदलाव के बावजूद मोहम्मद शहाबुद्दीन अपने संवैधानिक पद पर बने रहे और देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते रहे।

क्या है आगे का रास्ता-

राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब बांग्लादेश के संविधान के अनुसार नए राष्ट्रपति के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस नियुक्ति पर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रहेगी

यह भी पढ़े- राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘वंदे मातरम् बिल’ पेश, कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के आरोप: मंदिर में बम विस्फोट, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई।

बांग्लादेश में 44 साल की हिंदू विधवा से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि चार लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। पिछले 18 दिन में चार हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के घर जलाने की घटना, पांच संदिग्ध गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक और गंभीर हिंसा की घटना सामने आई है। पिरोजपुर जिले के दम्रिताला गांव में शनिवार, 27 दिसंबर को हिंदू परिवारों के कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई। इन घटनाओं पर भारत ने भी चिंता जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की भीड़ द्वारा हत्या पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या, आक्रोश में सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या और फिर उसके शव को जलाए जाने की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस बीच दीपू चंद्र दास की हत्या का एक और वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

बांग्लादेश में भीड़ की हिंसा, हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को सड़क पर जलाया

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कट्टरपंथी भीड़ ने एक हिंदू युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को बीच सड़क पर आग के हवाले कर दिया। अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा है कि वह हिंसा, धमकी, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करती है।

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात: लोकतंत्र पर बढ़ता खतरा, 9वीं मंजिल पर फंसे 25 पत्रकार, दंगाइयों ने इमारत में लगाई आग

बांग्लादेश में अराजकता

Bangladesh Violence ने एक बार फिर देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को हिला दिया है। युवा नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में मीडिया संस्थानों पर हमले हुए, जिससे चुनावों से पहले हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

Bangladesh earthquake: एक सेकंड में दो झटके! बांग्लादेश फिर हिल गया

BANGLADESH EARTHQUAKE

Bangladesh earthquake: बांग्लादेश में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक एक ही सेकंड के भीतर दो भूकंप के झटके लगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) ने की है। बीएमडी का कहना है कि झटकों की तीव्रता 3.7 और 4.3 थी, हालांकि यूएसजीएस और अन्य एजेंसियों ने … Read more