भारत को आगामी सीरीज में करना पड़ सकता है हार का सामना, दीप दासगुप्ता ने जताई चिंता

Deep Dasgupta Prediction:

Deep Dasgupta Prediction: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। पिछले टेस्ट सीरीज के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हाल ही में अपने घर पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Deep Dasgupta Prediction: दीप दासगुप्ता ने जताई चिंता-

भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज रैंक टर्नर पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे श्रीलंका में भी भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देख रहे हैं। दीप दासगुप्ता ने कहा, “मुझे यह चिंता सता रही है कि भारतीय बल्लेबाज रैंक टर्नर पिचों पर कैसे अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों का आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ है।”

Deep Dasgupta Prediction: दीप दासगुप्ता: “स्पिन परिस्थितियों में कैसे खेलेगा भारत?”-

अपनी बात को जारी रखते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, “मुझे भारतीय टीम की गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी की चिंता है, क्योंकि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि भारतीय बल्लेबाज उन परिस्थितियों का सामना कैसे करेंगे।”

दीप दासगुप्ता: “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत जरूरी होगी”-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर भी दीप दासगुप्ता ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “भारत के पास अभी नौ टेस्ट मैच बचे हैं। श्रीलंका के बाद दो मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना कैसे करेगा। अगर भारत को WTC फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा

यह भी पढ़े- सांसद प्रमोद तिवारी के बयान पर संत समाज नाराज, ‘सीता कौन थीं’ टिप्पणी को बताया सनातन का अपमान

सांसद प्रमोद तिवारी के बयान पर संत समाज नाराज, ‘सीता कौन थीं’ टिप्पणी को बताया सनातन का अपमान

Pramod Tiwari

Pramod Tiwari: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के एक बयान को लेकर नया राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए दिए गए उनके बयान के बाद देशभर के साधु-संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत समाज का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां … Read more

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की अहम घोषणा, 16 साल बाद बढ़ाया गया आपदा कर्मियों का मानदेय

 honorarium Increase:

honorarium Increase: दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (State Disaster Management Authority – SDMA) के तहत कार्यरत प्रोजेक्ट ऑफिसर (P.O.), डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर (D.P.O.) और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का फैसला लिया है।

honorarium Increase: मुख्यमंत्री ने की मानदेय संशोधन की घोषणा-

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2009 के बाद पहली बार इन कर्मियों के मानदेय में संशोधन किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इतने वर्षों से सीमित मानदेय पर काम कर रहे आपदा प्रबंधन कर्मियों को अब न्याय मिलेगा।

honorarium Increase: मानदेय में की जाएगी 100 प्रतिशत की वृद्धि-

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सीमित मानदेय पर काम कर रहे आपदा प्रबंधन कर्मियों के मानदेय में 100% की वृद्धि की जाएगी। पिछले 16 वर्षों से यूएनडीपी (UNDP) के सहयोग से नियुक्त कर्मियों, जैसे प्रोजेक्ट ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे थे। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त कर्मियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था।

क्यों लिया मानदेय बढ़ाने का फैसला-

दिल्ली सरकार का कहना है कि इतने वर्षों तक सीमित मानदेय पर बिना किसी शिकायत के कार्य करना बड़ी बात है। मानदेय बढ़ाने का एक अन्य कारण यह भी है कि दिल्ली में समान पदों पर मिलने वाला मानदेय कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में कम था

यह भी पढ़े- मोबाइल कारोबारी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या, पड़ोसियों के सामने करता रहा हमला

मोबाइल कारोबारी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या, पड़ोसियों के सामने करता रहा हमला

Ratlam Crime:

Ratlam Crime: मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार को एक मोबाइल कारोबारी ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी पति को पत्नी के सीने पर बैठकर चाकू से हमला करते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी … Read more

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR के बाद बोले- ‘मौत का सामना करने को तैयार’

Ram Mandir FIR:

Ram Mandir FIR: FIR दर्ज होने के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यदि सनातन और भगवान के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें मरना भी पड़े, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन मौत का सामना करने की तैयारी के साथ निकलते हैं। … Read more

दिल्ली में पप्पू यादव की PC में हंगामा, युवक पर हमले की कोशिश का आरोप

Pappu Yadav:

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार को उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक युवक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सांसद ने आरोप लगाया कि युवक चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही … Read more

पंजाब बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

Punjab BJP: पंजाब बीजेपी को मिले 6 नए जिलाध्यक्ष

Punjab BJP: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्य के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए किए गए इस बदलाव को बीजेपी की रणनीतिक तैयारी माना जा … Read more

चीन AI पर है पूरी तरह निर्भर, कई लोगों को है नौकरी खोने का डर

China AI:

China AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा उपयोग की बात करें तो चीन (China) इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है। चीन की AI पर निर्भरता से लेबर मार्केट में नौकरियां जाने की चिंता अब और बढ़ गई है।

China AI: ड्राइवरलेस कैब ने छीनी ड्राइवरों की नौकरी-

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले मध्य चीन के सबसे बड़े महानगर वुहान में ड्राइवरलेस कैब शुरू होने से टैक्सी ड्राइवर बेरोजगार हो गए थे। लेकिन द गार्डियन अखबार की पत्रकार एमी हॉकिंस की रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि AI चाहे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हो, लेकिन वह कभी भी मनुष्यों की नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाएगा। एमी हॉकिंस की रिपोर्ट में बताया गया कि इनमें से कुछ ड्राइवरलेस कैब अचानक रास्ते में ही बंद हो गईं, जिससे कुछ ड्राइवरों को राहत मिली।

China AI: एआई ने फैलाया बेरोजगारी का डर-

हाल ही में AI ने व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की जगह लेना शुरू किया है, जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैलने का डर और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुछ नहीं किया गया, तो कई लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

AI के बढ़ते इस्तेमाल से चीन के रोजगार बाजार पर दबाव-

जुलाई में शंघाई में आयोजित वर्ल्ड AI कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग साझा समृद्धि और सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए। हालांकि, यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश का श्रम बाजार लगातार दबाव में है और रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं।

बेरोजगारी बढ़ी, गिग इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे कर्मचारी-

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में बेरोजगारी की चुनौती लगातार गंभीर होती जा रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारी स्थायी नौकरियां छोड़कर गिग इकोनॉमी का रुख कर रहे हैं। एक थिंक-टैंक के अनुमान के अनुसार, 2026 में फ्लेक्सिबल रोजगार करने वालों की संख्या बढ़कर 32 करोड़ तक पहुंच सकती है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 16 करोड़ था। यानी देश की करीब 44 प्रतिशत कार्यशील आबादी अब इस तरह के रोजगार पर निर्भर हो सकती है।

रोबोटैक्सी से ड्राइवरों की आजीविका पर संकट-

रियल एस्टेट और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुस्ती के कारण कई लोग कमाई के लिए राइड-हेलिंग ऐप्स से जुड़ रहे हैं। लेकिन अब AI आधारित रोबोटैक्सी सेवाओं के विस्तार ने इन ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर नया खतरा खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के कई शहरों में रोबोटैक्सी पहले से संचालित हो रही हैं, जिससे पारंपरिक ड्राइवरों के रोजगार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है

यह भी पढ़े- मोरक्को से स्पेन क्यों पहुंचे 60 हजार माइग्रेंट्स? सोशल मीडिया से लेकर आर्थिक तंगी तक, जानें पूरी कहानी

मोरक्को से स्पेन क्यों पहुंचे 60 हजार माइग्रेंट्स? सोशल मीडिया से लेकर आर्थिक तंगी तक, जानें पूरी कहानी

Morocco Spain Migrants:

Morocco Spain Migrants: स्पेन के स्वायत्त शहर सेउटा में उस समय मानवीय संकट पैदा हो गया, जब करीब 60 हजार माइग्रेंट्स मोरक्को से सीमा पार कर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के पास स्थित इलाके में पहुंच गए। अचानक उमड़ी इस भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई और 67 लोगों की मौत हो गई। स्पैनिश सरकार के मुताबिक, … Read more

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में यूपी का दम, टॉप-100 में 17 जिले; लखनऊ लगातार नंबर-1

UP Rooftop Solar

UP Rooftop Solar: उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर ऊर्जा के विस्तार में प्रदेश ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के 17 जिले राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 100 जिलों की सूची में शामिल … Read more