अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी का खुलासा, अधिकारियों ने ही उड़ाए पैसे

Ayodhya Ram Mandir:

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान के पैसों की चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि मंदिर में दान की रकम की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने ही पैसों की हेराफेरी की थी। आरोप है कि दानपात्र से निकाली गई नकदी को आरोपियों ने अपने निजी बैंक खातों में जमा कराया या दूसरी जगह निवेश कर दिया।

Ayodhya Ram Mandir: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने क्या बताया?

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को दानपात्र से पैसे निकालने और उनकी गिनती करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे कथित तौर पर गिनती के दौरान ही नकदी निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी की गई रकम को अपने निजी बैंक खातों में जमा किया जाता था या दूसरी जगहों पर निवेश कर दिया जाता था। इस तरह श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में चढ़ाए गए दान के पैसों में हेराफेरी की गई।

Ayodhya Ram Mandir: चार्जशीट दाखिल, ट्रायल कोर्ट को सुनवाई जारी रखने का निर्देश

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शीर्ष अदालत ने संबंधित ट्रायल कोर्ट को कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में ट्रायल कोर्ट स्वतंत्र रूप से मामले की सुनवाई करेगा और कानून के मुताबिक फैसला लेगा।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद

जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी। इसमें दान की रकम की गिनती के दौरान चोरी के दर्जनों मामले सामने आए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। पुलिस और एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए दान की गिनती और देखरेख से जुड़े कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें टिंकू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय और रामशंकर मिश्रा शामिल हैं। जांच एजेंसी ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की थी। जांच पूरी होने के बाद सभी 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। अब मामले में ट्रायल कोर्ट आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा।

यह भी पढ़े- दिल्ली में एसआईआर के विरोध में पहुंचे प्रदर्शनकारी, कई को नहीं थी मुद्दे की पूरी जानकारी

अयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, रामानुजाचार्य द्वार से मिलेगा प्रवेश

Ayodhya Ram Mandir:

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंदिर में क्रॉसिंग-दो यानी रंगमहल बैरियर से होकर जाने वाले प्रवेश मार्ग को बंद करने की तैयारी की गई है। इसके बाद वीआईपी श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर दिशा में बने ‘जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार’ से प्रवेश दिया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य मंदिर परिसर में प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित करना है।

Ayodhya Ram Mandir: 2 दिसंबर की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर-

जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद क्रॉसिंग-दो को बंद करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी। योजना के तहत रंगमहल बैरियर वाले मार्ग पर दीवार खड़ी की जाएगी। हालांकि, आवश्यक सामान की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दीवार में एक छोटा गेट भी बनाया जाएगा। इससे पास स्थित यज्ञशाला में अनुष्ठान और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए जरूरी सामग्री पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी।

Ayodhya Ram Mandir: आसपास के प्राचीन मंदिरों को मिलेगी राहत-

राम मंदिर के पास स्थित प्राचीन रंगमहल, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर और राम कचेहरी के महंतों ने इस फैसले पर राहत जताई है। पहले इन मंदिरों के प्रबंधन को आशंका थी कि राम मंदिर की विस्तार योजना के चलते उनके परिसर और अस्तित्व पर असर पड़ सकता है। अब वीआईपी प्रवेश मार्ग को बंद करने की तैयारी के बीच इन प्राचीन मंदिरों के महंतों की नजर इस बात पर भी है कि नई व्यवस्था से सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मंदिरों के आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए व्यवस्था किस तरह संचालित होगी, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

रामानुजाचार्य द्वार से शुरू होगी वीआईपी आवाजाही-

राम मंदिर के उत्तर दिशा में बना जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार काफी समय पहले तैयार हो चुका था, लेकिन इसका नियमित इस्तेमाल अब तक शुरू नहीं हुआ था। इससे पहले श्रीराम यंत्र स्थापना के दौरान इस द्वार का उपयोग किया गया था। उस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी, जिन्हें अम्माजी के नाम से भी जाना जाता है, शामिल हुई थीं। अब इस भव्य द्वार को वीआईपी श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए सक्रिय करने की तैयारी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राम मंदिर में वीआईपी प्रवेश का रास्ता बदल जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला 2 दिसंबर को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़े- क्या फिर प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जानें पीस बॉन्ड के नियम 

गिरगिटों से सावधान रहने की जरूरत’, CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

योगी आदित्यनाथ

UP News:उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और भगवान राम को लेकर सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं के हालिया धार्मिक बयानों और अयोध्या से जुड़े मुद्दों पर पूर्व में उनके द्वारा उठाए गए सवालों को “दोहरा चरित्र”  बताया है। सीएम योगी ने कहा कि … Read more

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर संत समाज नाराज, आंदोलन की चेतावनी

Ram Mandir: राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर संत समाज नाराज

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर संत समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संतों ने प्रस्तावित पद को अयोध्या की सदियों पुरानी मंदिर व्यवस्था के विपरीत बताते हुए सवाल उठाया है कि जब मंदिर संचालन के लिए ट्रस्ट और धार्मिक समिति पहले से … Read more

CM योगी का बड़ा फैसला: राम मंदिर में राम दरबार के VIP पास खत्म, अब सामान्य कतार में सभी श्रद्धालु करेंगे दर्शन

CM योगी का बड़ा फैसला: राम मंदिर में राम दरबार के VIP पास खत्म, अब सामान्य कतार में सभी श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन के लिए लागू विशेष VIP पास प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब किसी भी श्रद्धालु को राम दरबार के … Read more

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR के बाद बोले- ‘मौत का सामना करने को तैयार’

Ram Mandir FIR:

Ram Mandir FIR: FIR दर्ज होने के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यदि सनातन और भगवान के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें मरना भी पड़े, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन मौत का सामना करने की तैयारी के साथ निकलते हैं। … Read more

Ayodhya Ram Mandir: दान चोरी के बाद बदला पूरा सिस्टम, काउंटिंग रूम में लागू हुए सख्त नियम

Ayodhya Ram Mandir : आस्था की जगह अब सतर्कता ने ले ली है। अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब काउंटिंग रूम में न कोई गपशप होगी, न बार-बार चाय-बाथरूम का बहाना। पहले नोट टेबल पर गिने जाते थे। … Read more

राम मंदिर ट्रस्ट में गोपाल राव की भूमिका पर उठे सवाल, संतों ने जांच और कार्रवाई की मांग

Ram Mandir Trust: राम मंदिर: गोपाल राव की भूमिका पर सवाल

Ram Mandir Trust: राम मंदिर से जुड़े हालिया विवादों के बीच गोपाल राव की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। साधु कल्कि राम और वरुण दास ने गोपाल राव की भूमिका पर गंभीर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दोनों संतों का कहना है कि यदि … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, चंपत राय का बयान दर्ज, 140 लोगों से होगी पूछताछ

अयोध्या राम मंदिर मामले में जांच तेज हुई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच तेज कर रही है। चंपत राय समेत कई लोगों के बयान दर्ज होंगे। छापेमारी में नकदी, गहने और दस्तावेज मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जल्द सुनवाई से इनकार किया है।

Champat Rai Resignation: राम मंदिर विवाद के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Champat Rai Resignation: राम मंदिर विवाद के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा दे सकते हैं इस्तीफा

Champat Rai Resignation: राम मंदिर में कथित चढ़ावा और दान राशि में गड़बड़ी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। एसआईटी (विशेष जांच दल) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज होने और आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच सूत्रों के हवाले … Read more