बेन स्टोक्स के रिटायर होने के बाद क्या ये खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह?

 Ben Stokes Replacement:

Ben Stokes Replacement: दुनिया के जाने-माने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आए दिन ये बातें होती हैं कि कौन वह खिलाड़ी होगा, जो बेन स्टोक्स की कमी को पूरा करेगा। जानकारी के अनुसार, सैम करन, जो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध ऑलराउंडर हैं, उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रहा था, लेकिन सैम करन की ग्रोइन में हुई चोट ने उनके रास्ते और कठिन कर दिए हैं।

Ben Stokes Replacement: क्या सैम करन कर पाएंगे टेस्ट क्रिकेट में वापसी-

सैम करन ने इंग्लैंड के लिए 2018 में 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। करन ने आखिरी बार 2021 में टेस्ट मैच खेला था। सैम की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सिलेक्टर्स, स्टाफ मैनेजमेंट और कोच उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Ben Stokes Replacement: क्या करन खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में सैम करन को खिलाने पर गंभीर विचार किया गया था, लेकिन हेडिंग्ले और लॉर्ड्स की गर्मी में लगातार होने वाले दो टेस्ट मैचों में करन वर्कलोड नहीं झेल पाएंगे और अभी वे अपनी ग्रोइन की चोट से भी जल्दी नहीं उभर पाएंगे।

विल जैक भी नहीं खेल पाएंगे आगामी सीरीज-

विल जैक भी पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, वे अपेंडिक्स हटाने के ऑपरेशन में सफल रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ECB ने डेन लॉरेंस को टीम में शामिल किया है। डेन लॉरेंस स्पिनिंग ऑलराउंडर हैं और टीम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करके एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़े- NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

Supreme Court

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए हाई-पावर्ड कमेटी का गठन किया है। खासतौर पर NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर, बिहार और देश के … Read more

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक

JPSC Exam

JPSC Exam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा से जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक … Read more

चीन की बढ़ती चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम? समुद्री सुरक्षा पर समझौता

India-Japan Deal News: भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग … Read more

UPMSP, NEP, NCF और PARAKH ने दिया यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा को नया रूप

 Board 12th Exam Pattern:

Board 12th Exam Pattern: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से एक खबर सामने आई है। यह खबर यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है। UPMSP ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF 2023) और PARAKH के अनुसार UP Board 12th Exam Pattern को एक नया रूप देने का फैसला किया है। यह नया बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र से देखने को मिलेगा।

Board 12th Exam Pattern: UP Board 12th Exam Pattern में क्यों हुए बदलाव-

UPMSP, NEP, NCF और PARAKH के नए नियमों के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए जाएंगे। बदलाव के अनुसार थ्योरी परीक्षा, जो पहले 100 अंकों की होती थी, अब 80 अंकों की होगी। ये परीक्षाएँ पहले 100 अंकों की होती थीं। वहीं, इन परीक्षाओं में पहले इंटरनल मार्क्स भी नहीं मिलते थे।

Board 12th Exam Pattern: हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी जैसे विषयों में मिलेंगे इंटरनल मार्क्स-

पहले के एग्जाम पैटर्न पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी जैसे विषयों में इंटरनल मार्किंग नहीं होती थी। लेकिन आगामी शैक्षणिक सत्र में इन विषयों में 20 अंकों के इंटरनल मार्क्स असाइनमेंट के रूप में मिलेंगे। बता दें कि इन परीक्षाओं का थ्योरी पेपर 80 अंकों का होगा। वहीं, 20 अंक इंटरनल असाइनमेंट के तौर पर मिलेंगे।

विद्यार्थियों को करनी होगी कड़ी मेहनत-

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर यूनिट से सवाल पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को पूरा सिलेबस कवर करना होगा।

यह भी पढ़े- लखनऊ के गोमतीनगर में दिनदहाड़े कत्ल: ICICI बैंक की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति ने भी दी जान

लखनऊ के गोमतीनगर में दिनदहाड़े कत्ल: ICICI बैंक की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति ने भी दी जान

गोमतीनगर में दिनदहाड़े बैंक अधिकारी की हत्या

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उनके पति मानस पर है। घटना के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस CCTV फुटेज और CDR की मदद से मामले की जांच कर रही है।

राजीव गांधी की तारीफ में राजनाथ सिंह ने क्या कहा? बयान ने खींचा सबका ध्यान…

Rajiv Gandhi’s Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान रहा है। राजनाथ सिंह ने किया राजीव गांधी को याद रक्षा मंत्री … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर घमासान! SIT जांच के बीच चंपत राय का नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे…

Chadhava Chori Mamla: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की एसआईटी जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। राय के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई … Read more

चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हणोगी टनल में भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

हिमाचल की हणोगी टनल में बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के मंडी में हणोगी टनल के अंदर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए। घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद यातायात प्रभावित रहा और पुलिस ने जांच शुरू की।

चेक बाउंस केस और आर्थिक संकट के बीच छलका राजपाल यादव का दर्द, बोले- ‘मुझे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता’

आर्थिक संकट पर राजपाल यादव का बड़ा बयान

राजपाल यादव ने अपने आर्थिक और कानूनी विवादों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर उनकी कला और दशकों के करियर को कम नहीं कर सकता। अभिनेता ने भारत मुनि, रंगमंच, अपनी सिनेमाई यात्रा और चेक बाउंस मामलों का भी जिक्र किया।