वंदे मातरम विवाद: ‘वंदे मातरम’ के दो टुकड़े किए, ये शहीदों का भी अपमान… अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘Vande Mataram’ News: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर 1937 के प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इसके तहत कांग्रेस के कार्यक्रमों में गीत … Read more

राजीव गांधी जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- आपकी सीख मेरी शक्ति और यादें मेरी हिम्मत

राजीव गांधी जयंती पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पिता की सीख और सपनों को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के युवा, शिक्षा, आईटी, दूरसंचार और लोकतंत्र से जुड़े योगदानों को भी याद किया।

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन

UPPSC Recruitment:

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे जल्द से जल्द इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो जाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग ने इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की है।

UPPSC Recruitment: आरक्षित वर्गों को मिलेगी आयु सीमा में छूट-

आयु सीमा की बात करें तो UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में शामिल होने के लिए आयोग ने 35 से 55 वर्ष निर्धारित की है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयोग ने 26 से 40 वर्ष आयु सीमा तय की है। जानकारी के अनुसार, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, EWS वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC Recruitment: इस योग्यता के आधार पर होगी भर्ती-

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MD, MS, DNB व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के लिए मात्र 56 रुपए एप्लीकेशन फीस-

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में शामिल होने के लिए General, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपए एप्लीकेशन फीस के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST के उम्मीदवारों को मात्र ₹56 का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन-

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता लेनी होगी।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर जाकर सबसे पहले OTR कर लें।
अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़े- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर

अमानक स्पीड ब्रेकरों पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब

MP High Court: सड़क सुरक्षा के मानकों के विपरीत बनाए गए स्पीड ब्रेकरों के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद केंद्र और राज्य सरकार समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को … Read more

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर

पाक हाई कमीशन पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर तय सीमा से बाहर बने अवैध ढांचों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास बने कतार प्रबंधन ढांचे हटाए गए। यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा ढांचे हटाए जाने के दो दिन बाद हुई।

मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ अभिजीत दीपके का मोर्चा, इस्तीफे की मांग तेज

Abhijeet Deepke: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन का समर्थन किया है। यह विवाद नालसार यूनिवर्सिटी के छात्रों से जुड़े एक आदेश के बाद सामने आया था, … Read more

‘वंदे मातरम’ पर घमासान! कांग्रेस पर BJP का हमला- ‘भारत माता का अपमान नहीं सहेगा देश’

‘Vande Mataram’ controversy: ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर कांग्रेस के हालिया फैसले पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि देश ‘वंदे मातरम’ के … Read more

जहां भगवान राम ने चढ़ाई थी अपनी आंख, जानिए श्रीनगर के कामेश्वर महादेव मंदिर की अद्भुत कथा

कामेश्वर महादेव मंदिर की पौराणिक कथा

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में अलकनंदा तट पर स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन धार्मिक धरोहर है। मान्यता है कि भगवान राम ने यहां शिव की तपस्या की थी। मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है। बैकुंठ चतुर्दशी पर संतान सुख के लिए विशेष पूजा की जाती है।

USCIRF की मांग- RSS पर लगे बैन: संघ नेताओं को न मिले सम्मान, 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे भागवत

RSS को लेकर USCIRF की बड़ी मांग

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध लगाने और उसके नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने की मांग की है। यह बयान मोहन भागवत के अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे से पहले आया। भारत पहले भी USCIRF की भारत संबंधी रिपोर्टों को खारिज कर चुका है।

बृजभूषण के खिलाफ ED-CBI जांच की मांग, विनेश फोगाट बोलीं- ‘किला एक दिन ढहकर रहेगा’

Vinesh Phogat Brij Bhushan: कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार देर शाम पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बृजभूषण की संपत्तियों और आय के स्रोत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की। विनेश ने कहा कि यदि जांच एजेंसियां … Read more