लाल सलाम के साये से तिरंगे की शान तक: अबूझमाड़ में बदली तस्वीर, नक्सल गढ़ में पहली बार आजादी का जश्न, जानिए क्या है मामला …

Abujhmad Naxalism Tricolour: जिस अबूझमाड़ में कभी नक्सलियों का दबदबा इतना गहरा था कि तिरंगा फहराना भी आसान नहीं था, आज वहीं हर घर तिरंगे की तस्वीर सामने आ रही है। लंबे समय तक माओवादी प्रभाव वाले इलाकों में राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन और सरकारी गतिविधियों पर दबाव और भय का माहौल रहने की खबरें सामने … Read more

BCI चेयरमैन मनन मिश्रा की कुर्सी पर संकट? को-चेयरमैन ने मांगा इस्तीफा, 150 करोड़ के फंड पर उठाए सवाल

BCI Chairman News: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। BCI के को-चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने 22 अगस्त को मनन मिश्रा को पत्र लिखकर उनके पद से इस्तीफा देने की मांग की है। छह पन्नों के पत्र में रेड्डी ने BCI के … Read more

अंतिम पड़ाव की ओर बाबा बर्फानी की यात्रा, छड़ी मुबारक लेकर पवित्र गुफा की ओर निकले साधु-संत

Baba Amarnath Yatra enters its final leg

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी (अमरनाथ) की सालाना यात्रा का मुख्य चरण शनिवार से शुरू हो गया है। जिसमें, पवित्र गदा के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्रार्थनाओं के साथ पवित्र छड़ी मुबारक को लेकर पवित्र गुफा मंदिर की ओर बढ़ गए हैं। पवित्र छड़ी गुफा में पहुंचने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा … Read more

मध्यप्रदेश की राजनीति में नई रणनीति: मोहन सरकार की सक्रियता से कांग्रेस की चुनौती तक, 2028 से पहले क्या है बड़ा खेल?

MP Politics: मध्यप्रदेश की राजनीति में फिलहाल कोई बड़ा चुनाव सामने नहीं है, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की गतिविधियों को देखें तो 2028 के विधानसभा चुनाव की जमीन अभी से तैयार होती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रियों को लगातार जनता के बीच जाने का निर्देश, लाड़ली बहना योजना को … Read more

पुलवामा की रूढ़िवादी धारणा को कम करने में क्रिकेट लीग ने निभाई अहम भूमिका

 Pulwama Royal Premiere League:

Pulwama Royal Premiere League: 2019 के आतंकवादी हमले के बाद पुलवामा को इसी रूढ़िवादी धारणा की वजह से जाना जाता था, लेकिन पुलवामा स्टेडियम में हो रही रॉयल प्रीमियर लीग ने कई लोगों के अंदर इस रूढ़िवादी धारणा को कम कर दिया है। पुलवामा क्षेत्र अब नए बदलाव की ओर बढ़ रहा है। क्रिकेट के खेल के सहारे पुलवामा शांति, एकाग्रता, धैर्य, निष्ठा, चेष्टा आदि जैसे गुणों को अपनी पहचान बना रहा है। 2019 में हुए आतंकवादी हमले ने कई लोगों को पुलवामा क्षेत्र में जाने से रोक दिया था, लेकिन इस लीग ने कई दर्शकों और अन्य लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Pulwama Royal Premiere League: भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन भी रह गया दंग-

रॉयल प्रीमियर लीग में वैली स्टार और नूर किंग्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले को देखने के लिए करीब 20,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे। इस भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन भी दंग रह गया। वहीं, कुछ डिग्री कॉलेज के छात्रों ने इस मुकाबले को देखने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। छात्रों ने स्टेडियम की दीवार फाँदकर मैच का लुत्फ उठाया।

Pulwama Royal Premiere League: मैदान पर हुई चौके-छक्कों की बारिश-

चौके-छक्कों की बारिश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शक इस लीग से इतने प्रभावित हो गए हैं कि मानो उन्होंने पहले कभी क्रिकेट देखा ही न हो। दर्शकों का कहना है कि इस लोकप्रिय लीग से पुलवामा को नई पहचान मिलेगी।

इरफान सरकार ने सफल लीग की कामना की-

इरफान सरकार ने इस लीग के सफल होने की कामना की। आयोजक इरफान सरकार ने कहा कि इस लीग के माध्यम से युवाओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। साथ ही, पुलवामा पर लगी रूढ़िवादी धारणा को कम करने में यह लीग अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़े- अखिलेश की ‘चवन्नी’ पश्चिमी यूपी में बिगाड़ेगी जयंत चौधरी का गेम?

अखिलेश की ‘चवन्नी’ पश्चिमी यूपी में बिगाड़ेगी जयंत चौधरी का गेम?

akhilesh yadav jayant Chaudhary chavanni

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तारीख भले अभी दूर हो, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी बिसात तेजी से बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के बीच छिड़ी ‘चवन्नी-रुपया’ वाली जुबानी जंग को  चुनावी तैयारी के रुप में देखा जा रहा है। … Read more

इंदौर में 30 कछुओं की तस्करी, महाराष्ट्र तक जुड़े तार; अंतरराष्ट्रीय डिमांड की जांच

Turtles Smuggling News: 30 संरक्षित कछुओं की तस्करी के मामले की जांच अब सिर्फ आरोपियों तक सीमित नहीं रही है। वन विभाग की पूछताछ में कछुओं की सप्लाई के तार महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के सप्लायर, खरीदार और डिलीवरी चैनल का … Read more

UP-Japan Summit के बीच नोएडा में खेल के मैदान में दिखी दोस्ती, Yonex CEO ने खिलाड़ियों से की मुलाकात, देखें खास तस्वीरें

Noida News Yonex CEO met players during the UP-Japan Summit

Noida News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जापान के साथ आर्थिक और कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए UP-Japan Investment Meet 2026 का आयोजन हो रहा है। इसी बीच आज शनिवार को नोएडा में जापान से जुड़ा एक अलग लेकिन खास कनेक्शन देखने को मिला, जब दुनिया की जानी-मानी स्पोर्ट्स कंपनी Yonex की … Read more

अखिलेश के ‘चवन्नी’ तंज पर जयंत का पलटवार, बोले- ‘जाट समाज को टारगेट करना और ABCD हमने सिखाई?’ 

Jayant Chaudhary’s Reaction: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है। जयंत ने कहा कि सियासी लड़ाई में अगर कुछ सस्ते शब्द बोलने ही … Read more

ऑस्ट्रेलिया ने लिया पहले टेस्ट की हार का बदला, स्टार्क टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल

BAN vs AUS:

BAN vs AUS: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी है। ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (मैके) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश महज 64 रन बनाकर ढेर हो गई है। बांग्लादेशी बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त करने में सबसे बड़ा हाथ ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क का है।

BAN vs AUS: स्टार्क के नाम 5 विकेट हॉल-

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश मात्र 64 रन बनाकर ढेर हो गई है। 1.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए हैं। इन 6 विकेटों के साथ स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट में 440 विकेट हो गए हैं।

BAN vs AUS: स्टार्क ने शून्य पर दिखाया चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता-

बांग्लादेश के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी के सामने सदमान इस्लाम, तंजीद हसन और लिटन दास समेत चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। ये चारों बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

टॉप-10 गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क का नाम शामिल-

बांग्लादेश के खिलाफ फाइव विकेट हॉल लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट के टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में शामिल कर लिया है। इस सूची में स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के जाने-माने तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में अपना नाम जोड़ने वाले स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लियोन इस सूची में शामिल हैं। 26.32 की औसत से गेंदबाजी करते हुए स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट में 440 विकेट हो गए हैं। टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में स्टार्क पांचवें स्थान पर हैं।

आईसीसी टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजों की सूची-

जसप्रीत बुमराह (भारत)
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका)
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
नोमान अली (पाकिस्तान)
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)

यह भी पढ़े- जयंत चौधरी पर ‘चवन्‍नी’ वाली अखिलेश की टिप्पणी पर भड़कीं मायावती बोली- ‘सपा गिरगिट की तरह रंग बदल लेती…’