Noida News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जापान के साथ आर्थिक और कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए UP-Japan Investment Meet 2026 का आयोजन हो रहा है। इसी बीच आज शनिवार को नोएडा में जापान से जुड़ा एक अलग लेकिन खास कनेक्शन देखने को मिला, जब दुनिया की जानी-मानी स्पोर्ट्स कंपनी Yonex की President & CEO एलिसा योनेयामा बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच पहुंचीं।

खिलाड़ियों के लिए पल रहा खास
Sunrise Shuttlers, Noida की ओर से आयोजित National Badminton Identification Campaign में एलिसा योनेयामा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान वह खिलाड़ियों से मिलीं और बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देते हुए भी नजर आई। खिलाड़ियों के लिए यह पल खास रहा, क्योंकि जिस ब्रांड का नाम बैडमिंटन की दुनिया में बड़े स्तर पर जाना जाता है, उसकी शीर्ष अधिकारी उनके बीच मौजूद थीं।
Noida News: जापान से निवेश की चर्चा, नोएडा में खेल का रिश्ता
उत्तर प्रदेश में चल रहे Japan Investment Meet में जापान के 200 से ज्यादा CEO, उद्योगपति और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, तकनीक, उद्योग और दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करना है। ऐसे समय में नोएडा में Yonex की CEO की मौजूदगी भारत-जापान रिश्तों के एक अलग पहलू को सामने लाती है। जहां एक तरफ जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश और कारोबार की संभावनाएं तलाश रही हैं, वहीं खेल के मैदान में भी जापान की पहचान रखने वाला एक बड़ा ब्रांड भारतीय खिलाड़ियों और खासकर युवा बैडमिंटन प्रतिभाओं से जुड़ता नजर आया।
खिलाड़ियों को मिला खास अनुभव
National Badminton Identification Campaign का फोकस उभरती बैडमिंटन प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने पर रहा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए Yonex की CEO से मुलाकात और उनका ऑटोग्राफ लेना यादगार अनुभव बन गया। एलिसा योनेयामा के नेतृत्व में Yonex खुद को खेल के जरिए लोगों को जोड़ने और बेहतर भविष्य के लिए स्पोर्ट्स इनोवेशन को आगे बढ़ाने वाली कंपनी के तौर पर पेश करती है। कार्यक्रम में Yonex Sunrise India के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम आदित्य धर और डायरेक्टर करण धर भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

Noida News: यूपी से मजबूत होता जापान कनेक्शन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जापान के साथ साझेदारी को लेकर जिस समय निवेश और उद्योग की बड़ी तस्वीर सामने आ रही है, उसी दौरान नोएडा में बैडमिंटन के जरिए भारत-जापान रिश्तों का खेल वाला पहलू भी दिखाई दिया। एक तरफ यूपी जापानी निवेश के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नोएडा के बैडमिंटन कोर्ट पर जापान की एक ग्लोबल स्पोर्ट्स कंपनी की CEO खिलाड़ियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
ये भी पढ़े… जयंत चौधरी पर ‘चवन्नी’ वाली अखिलेश की टिप्पणी पर भड़कीं मायावती बोली- ‘सपा गिरगिट की तरह रंग बदल लेती…’








