नेपाल के अस्पतालों में शवों को रखने की जगह नहीं बची, सड़ने लगे हैं शव

Nepal Disaster: नेपाल के अस्पतालों में शवों को रखने की जगह नहीं बची, सड़ने लगे हैं शव

Nepal Disaster: नेपाल में आपदा के कारण सैकड़ों लोगों की जानें चली गई हैं। जगह-जगह मलबे में शव दबे पड़े हुए हैं।अस्पतालों  के शव गृहों में शवों को रखने की जगहें कम पड़ रही हैं। इसके कारण शव सड़ने लगे हैं और उनसे दुर्गंध आने लगी है।इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित … Read more

सपा-कांग्रेस पर तंज कस बोले CM योगी- ‘तुष्टिकरण और लूट की राजनीति ने प्रदेश को पीछे धकेला’

CM Yogi takes a dig at SP-Congress

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकार, राज्य और नौकरशाही वही थी, लेकिन तब … Read more

नेपाल में आपदा के बाद अब महामारियों का खतरा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Nepal Disaster: नेपाल में आपदा के बाद अब महामारियों का खतरा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Nepal Disaster: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आपदा में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और हजारों लापता हैं।दिक्कत यह है कि एक तरफ जहां पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से … Read more

’11 हजार रुपए के नाम पर महिलाओं को थमाया 1100 का लिफाफा’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप

Rajbhar accuses Akhilesh of Rakhi scam

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित लिफाफा वितरण कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते … Read more

बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार- CM योगी

raksha bandhan celebrate cm yogi

Raksha Bandhan: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, सम्मान, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज के रिश्तों को मजबूत करने के साथ स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों के आर्थिक स्वावलंबन से भी जुड़ा है। आज बेटियों ने जो … Read more

NTA ने जारी किया UGC NET 2026 परीक्षा का परिणाम

UGC NET 2026:

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2026 परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।

UGC NET 2026: कैसे डाउनलोड करें UGC NET 2026 परीक्षा का परिणाम-

नेशनल टेस्ट एजेंसी {NTA} द्वारा UGC NET 2026 परीक्षा की आंसर की और परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं।

UGC NET 2026: इन स्टेप्स का लें सहारा-

नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स की मदद ले सकते है।

– स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएँ।
– वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद UGC-NET June 2026 Score Card लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल ध्यान से दर्ज करें।
– अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा-

UGC NET जून परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को कराया गया था। UGC NET 2026 परीक्षा को 655 एग्जाम सेंटर में आयोजित कराया गया था। परीक्षा में कुल 6,07,157 उम्मीदवार शामिल हुए थे। UGC NET परीक्षा में कुल 4,241 अभ्यर्थी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसके अलावा 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD के लिए तथा 97,434 अभ्यर्थी अन्य श्रेणी के लिए चयनित किए गए हैं

यह भी पढ़े- दिल्ली में CNG के दाम बढ़कर हुए 86.98 रुपये प्रति किलो, ऑटो चालक बोले- गरीब पर पड़ रहा असर

दिल्ली में CNG के दाम बढ़कर हुए 86.98 रुपये प्रति किलो, ऑटो चालक बोले- गरीब पर पड़ रहा असर

दिल्ली में CNG के दाम बढ़कर हुए 86.98 रुपये प्रति किलो

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। संशोधित दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। यह वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रमुख शहरी गैस वितरक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा घोषित की गई है। एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस … Read more

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत सरकार ने लिया अहम कदम

Nepal Flood Victims:

Nepal Flood Victims: नेपाल के उत्तरी हिस्से के सीमावर्ती जिलों में मुख्य रूप से रसुवा (Rasuwa), धाडिंग (Dhading), नुवाकोट (Nuwakot), गोरखा (Gorkha), चितवन (Chitwan), और नवलपरासी – बर्दघाट सुस्ता पूर्व (Nawalparasi – Bardaghat Susta East) क्षेत्र में भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस तबाही को देखते हुए विदेशी राहत कार्य टीम ने नेपाल में राहत कार्य करने का प्रस्ताव नेपाल सरकार के सामने रखा था, जिसे नेपाल की काठमांडू सरकार ने मना कर दिया था। लेकिन अब बालेन शाह ने इस फैसले को पलट दिया है। नेपाल की सरकार सीमित विदेशी विशेषज्ञों और खुद की बचाव टीमों को अनुमति दे रही है। वहीं नेपाल में राहत कार्य के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाया है।

Nepal Flood Victims: राहत कार्य के लिए भारत सरकार ने उठाया अहम कदम –

नेपाल में प्रतिदिन भीषण बाढ़ के कारण कई सारी दुर्घटनाएँ सामने आ रही हैं। नेपाल में भीषण बाढ़ की वजह से मौत का आँकड़ा 584 हो गया है। वहीं लापता लोगों की संख्या 2,482 हो गई है। नेपाल की स्थिति को देखकर भारत सरकार ने नेपाल में बचाव कार्य के लिए अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल में बचाव कार्य के लिए टनल रेस्क्यू टीम भेजी जा रही है। साथ ही एक सर्वे टीम को भी भेजा जाएगा, जो स्थिति का आकलन करेगी और जरूरी उपकरणों की पहचान करेगी।

भारत ने बेली ब्रिज और तकनीकी टीमों का किया इंतजाम –

आगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सा टीम को भी भेजा जाएगा। इसके अलावा बेली ब्रिज और तकनीकी टीमों की भी नेपाल को पेशकश की जा रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी जल्द बहाल हो सके।

नेपाल ने क्यों लिया विदेशी राहत टीम का सहारा-

काठमांडू सरकार ने विदेशी राहत टीम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन फिर बालेन शाह की सरकार ने इस फैसले को अपनाकर काठमांडू की सरकार का फैसला खारिज कर दिया।

नेपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी था। नेपाल के कुछ क्षेत्रों में विदेशी नागरिक भी रहते हैं। द काठमांडू पोस्ट के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लापता विदेशी नागरिकों वाले देशों के बचाव कार्य के कारण यह फैसला लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदायों से दबाव आ रहा है कि विदेशी नागरिकों के लिए बचाव टीमों और विशेषज्ञों को भेजने की अनुमति दी जाए। वहीं विदेशी सरकारों ने विषयों की संख्या को बढ़ाकर बड़ी टीम भेजने का फैसला किया है, क्योंकि नेपाल में डीएनए टेस्टिंग और फोरेंसिक पहचान की क्षमता सीमित है

यह भी पढ़े- मंत्रियों के बीच जाकर क्यों बैठे CM विजय? विधानसभा में बदली कुर्सी ने खींचा सबका ध्यान