नेपाल बाढ़: आंखों के सामने उजड़ गई बस्तियां, फिर भी इन लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जिंदगी

Nepal News

Nepal News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में 600 से ज्यादा लोगों की मौत और हजारों के लापता होने की खबर है। घर, सड़कें और पूरी बस्तियां पानी और मलबे में समा गईं। हालांकि, इस भयावह त्रासदी के बीच कुछ लोगों ने मौत को बेहद करीब … Read more

NDA में आरक्षण को लेकर बढ़ी तकरार, चिराग पासवान ने मांगी मांझी पिता-पुत्र के इस्तीफे की मांग

Chirag Paswan Manjhi:

Chirag Paswan Manjhi: दलित आरक्षण में सब-कैटेगराइजेशन के मुद्दे पर चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर दोनों आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं तो पहले मंत्री पद से इस्तीफा दें। Chirag Paswan Manjhi: आरक्षण के मुद्दे पर NDA में मतभेद- NDA … Read more

अमेरिका में मोहन भागवत के विरोध का RSS को भारी फायदा होगा, जानिए क्यों और कैसे?

New Delhi: अमेरिका में मोहन भागवत के विरोध का RSS को भारी फायदा होगा, जानिए क्यों और कैसे?

New Delhi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे और मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में उनके कार्यक्रम को लेकर विरोध के जो स्वर उठे, उनके कारण संघ को न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फायदा मिलने की संभावनाएं हैं।हालांकि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और विरोध में उतरे संगठनों को लग सकता है कि वे अपने उद्देश्य में सफल … Read more

नेपाल में जल प्रलय का खौफनाक मंजर, बस्ती के रोशन ने सुनाई आपबीती; 9 साथियों की मौत

Nepal News

Nepal News: नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में आई अचानक विनाशकारी बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे देखकर लोग सहम गए। बस्ती जिले के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह इस जल प्रलय के प्रत्यक्षदर्शी हैं। रोशन के मुताबिक, अचानक पहाड़ से आए पानी के तेज सैलाब में उनके 9 साथियों की मौत … Read more

UPPSC Admit Card 2026: लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन का एडमिट कार्ड जारी

UPPSC Admit Card 2026:

UPPSC Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

UPPSC Admit Card 2026: इस तरह डाउनलोड करें UPPSC एडमिट कार्ड-

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद UPPSC Lecturer Technical Education Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
5. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UPPSC Admit Card 2026: 6 सितंबर को होगी परीक्षा-

UPPSC की ओर से लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन की लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 513 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें-

एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर चेक करें। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें। किसी भी तरह की गलती या समस्या होने पर उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

यह भी पढ़े- नेपाल की नारायणी नदी में मिला मृत महिला का शव, दो व्यक्तियों ने की शर्मनाक हरकत

नेपाल की नारायणी नदी में मिला मृत महिला का शव, दो व्यक्तियों ने की शर्मनाक हरकत

Nepal Narayani River:

Nepal Narayani River: नेपाल की बाढ़ आपदा में लापता लोगों की संख्या बढ़ गई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार लापता लोगों की संख्या 2,426 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह संख्या बढ़कर 626 हो गई है। इसके अलावा नेपाल आपदा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, त्रिशूली नदी के किनारे बाढ़ में एक तिजोरी बहकर आई थी। तिजोरी में पुलिस प्रशासन ने करीब 92.68 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Nepal Narayani River: कहां से बहकर आई तिजोरी-

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह तिजोरी भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गई थी और बाद में धादिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 के बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिली। पुलिस प्रशासन को यह सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने तिजोरी तोड़कर अंदर से नकदी निकाल ली।

Nepal Narayani River: पुलिस प्रशासन कर रही जांच-

त्रिशूली नदी के किनारे मिली तिजोरी के मामले में पुलिस प्रशासन को 92,68,505 रुपये नकद मिले हैं। इस घटना में पुलिस प्रशासन ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग गलछी-4 स्थित मस्टर के निवासी हैं, वहीं कुछ गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ गलछी-6 आदमघाट और सिद्धलेख-7 के रहने वाले हैं। पुलिस प्रशासन इस घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य संदिग्ध भी शामिल है या नहीं।

नेपाल की नारायणी नदी में बहकर आई मृत महिला-

त्रिशूली नदी के किनारे मिली तिजोरी के अलावा नेपाल की नारायणी नदी से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नारायणी नदी में एक महिला का मृत शव बहकर आया। शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो के अनुसार, दो व्यक्तियों ने बाढ़ में बहकर आई मृत महिला के कानों से जबरदस्ती सोने की बालियां निकालीं

यह भी पढ़े- इटली से आई हाईटेक मशीन करेगी कचरे के पहाड़ का सफाया, रोज 1200 टन होगा निस्तारण

इटली से आई हाईटेक मशीन करेगी कचरे के पहाड़ का सफाया, रोज 1200 टन होगा निस्तारण

Gwalior Waste Management:

Gwalior Waste Management: ग्वालियर में लंबे समय से कचरा निस्तारण की समस्या अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। केदारपुर कचरा निस्तारण केंद्र में जमा करीब 13 लाख टन कचरे के विशाल पहाड़ को हटाने के लिए इटली से हाईटेक मशीन ग्वालियर पहुंच गई है। करीब नौ महीने के इंतजार के बाद आई इस मशीन … Read more

चीनी की कीमतों में गिरावट शुरू, सितंबर से बदलेगा सप्लाई का तरीका

Sugar Price

Sugar Price: चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। रिकॉर्ड तेजी के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। हालांकि इसका पूरा फायदा अभी खुदरा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण और बाजार में लगातार सप्लाई … Read more

‘दूसरे दर्जे की काउंटी टीम’, पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर माइकल वॉन का तीखा हमला

Michael Vaughan:

Michael Vaughan: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर बुरी तरह लड़खड़ा गई। पहली पारी में पूरी टीम सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम पर जमकर निशाना साधा और उसकी तुलना … Read more

AA-GG Era में खत्म हो जाएगा सूर्यकुमार यादव का करियर?

Gambhir Agarkar Era:

Gambhir Agarkar Era: भारतीय T20 टीम को लगातार 8 T20 श्रृंखलाएँ और 2026 का T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव आज के समय में T20 स्क्वायड का हिस्सा भी नहीं हैं। वहीं, उनकी कप्तानी की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की जगह सिलेक्शन कमेटी और खासकर अजीत आगरकर (AA) और गौतम गंभीर (GG) ने T20 की कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर को दी है। इस फैसले से कई सारे फैंस और खुद सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए हैं।

Gambhir Agarkar Era: क्या सूर्यकुमार यादव से छीनी कप्तानी-

अजीत आगरकर और गौतम गंभीर का मानना है कि भारत की वर्तमान T20 टीम नौजवान खिलाड़ियों से भरी है, तो कप्तान भी नौजवान होना चाहिए। सूर्यकुमार यादव की उम्र भी काफी हो गई है। इसलिए बोर्ड और कमेटी ने यह फैसला लिया है कि श्रेयस अय्यर को कप्तानी देना सही रहेगा। श्रेयस की T20 कप्तानी के आँकड़ों पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि उनकी कप्तानी में वर्ष 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना तीसरा खिताब जीता था। वहीं, श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने वर्ष 2025 में फाइनल में प्रवेश किया था।

Gambhir Agarkar Era: सूर्यकुमार- “अतीत में जो मौके मिले, उनका मैं शुक्रगुजार हूँ”-

सूर्यकुमार यादव कमेटी और आगरकर-गौतम के फैसले से खुश नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव ने पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा कि, “मैंने अपनी कप्तानी में इतना अच्छा प्रदर्शन किया। मेरी कप्तानी में मैंने विश्व कप जिताया। सब कुछ सही चल रहा था। फिर यह निर्णय क्यों? हालांकि, मुझे इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि मैं अपने आप को सिलेक्टर्स की जगह रखकर देखूँ तो मैं यह सोच सकता हूँ कि टीम में बदलाव होना चाहिए, जो भविष्य के लिए जरूरी है। मुझे कप्तानी से क्यों हटाया गया, इस पर कोई स्पष्ट बयान मुझे बोर्ड और कमेटी से नहीं मिला है। मुझे जितना क्रिकेट खेलने को मिला, जितनी भी कप्तानी करने को मिली, मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूँ।”

सूर्यकुमार- “श्रेयस को कप्तान बनाना सही निर्णय है”-

आगे सूर्यकुमार यादव कहते हैं, “श्रेयस अय्यर को कप्तानी देना एक सही निर्णय है। मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानता हूँ। वह एक बहुत ही शांत खिलाड़ी है। उन्हीं की कप्तानी में KKR ने अपना तीसरा खिताब जीता था। एक वक्त पर मैं भी इस टीम के लिए खेलता था। मैं श्रेयस के कप्तान बनने से खुश हूँ और कामना करता हूँ कि वह बतौर कप्तान टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करें

यह भी पढ़े- नेपाल के अस्पतालों में शवों को रखने की जगह नहीं बची, सड़ने लगे हैं शव