निशु आजाद केस: स्वतंत्र भारद्वाज एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Delhi News

Delhi News: निशु आजाद केस में खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हिरासत में लिया था। पटियाला हाउस कोर्ट के जज के आवास पर पेशी के बाद … Read more

पाकिस्तान में लागू हुआ ‘एक कमांडर, तीन सेनाएं’ सिस्टम, असीम मुनीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Asim Munir:

Asim Munir: पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। देश की संसद ने ऐसा प्रावधान किया है, जिसके तहत सेना, नौसेना और वायुसेना की जिम्मेदारी एक ही अधिकारी को दी जा सकती है। इसी बदलाव के बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDF) बनाया गया … Read more

श्रीलंका के बाद मानव सुथार का इंग्लैंड में धमाल, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

Manav Suthar:

Manav Suthar: भारत के युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब उन्होंने इंग्लैंड में भी अपनी फिरकी का जलवा दिखाया है। काउंटी चैंपियनशिप में वॉरिकशायर की ओर से खेलते हुए सुथार ने हैम्पशायर के खिलाफ मुकाबले में … Read more

‘वे सनातनी नहीं हो सकते’, सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से भड़के अखिलेश

Saharanpur Mosque News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्मों और उनकी आस्था का सम्मान नहीं करते, वे खुद … Read more

विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

IND vs PAK:

IND vs PAK: भारत 5 सितंबर को अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से विमेंस एशिया कप 2026 के अहम मुकाबले में भिड़ने जा रहा है। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों टीमों के बीच टॉस 7 बजे होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम लगातार 2 जीत के साथ मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारत विमेंस एशिया कप 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पाएगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND vs PAK: क्या भारतीय महिला टीम दर्ज कर पाएगी तीसरी जीत-

विमेंस एशिया कप 2026 भारतीय महिला टीम के लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है। बता दें कि विमेंस एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने विमेंस एशिया कप में जीत का खाता खोला, तो वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 137 रनों से मात देकर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। भारतीय दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारतीय महिला टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को हराकर तीसरी जीत दर्ज करके अपने जीत के सिलसिले को कायम रखे।

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड स्टेटस-

भारत बनाम पाकिस्तान T20 हेड-टू-हेड स्टेटस पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम का 14 मैचों में दबदबा रहा है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ इन 17 मैचों में से मात्र एक मैच में जीत दर्ज कर पाया है। यह जीत पाकिस्तान को 2022 में मिली थी।

भारत बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड-

भारतीय महिला स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

यह भी पढ़े- उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाएंगे योगी आदित्यनाथ, क्यों नहीं चल पाएगी सत्ता विरोधी लहर?

उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाएंगे योगी आदित्यनाथ, क्यों नहीं चल पाएगी सत्ता विरोधी लहर?

Politics: उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाएंगे योगी आदित्यनाथ, क्यों नहीं चल पाएगी सत्ता विरोधी लहर?

Politics: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने समीकरणों को ध्यान में रखकर सफलता की संभावनाएं टटोल रही हैं।ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाएंगे या … Read more

सीएम योगी से झट से झुनझुना ले गया मासूम, गोरखनाथ मंदिर में बच्चों संग दिखा सीएम का खास अंदाज

CM YOGI NEWS: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के साथ बेहद सहज अंदाज देखने को मिला। मंदिर परिसर का भ्रमण करते समय सीएम योगी की नजर कुछ बच्चों पर पड़ी तो वह उनके पास रुक गए। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और कुछ … Read more

क्या संजू सैमसन करेंगे आईपीएल 2027 में सीएसके की कप्तानी?

CSK New Captain:

CSK New Captain: आईपीएल की पाँच बार विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अच्छे प्रदर्शन और फाइनल में प्रवेश करने के लिए जानी जाती है। हर टीम आईपीएल सीजन की शुरुआत में यही सोचती है कि अगर वे फाइनल में पहुँचते हैं तो उनका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा, लेकिन आईपीएल की दिग्गज टीम पिछले तीन सीजनों से क्वालीफाई भी नहीं कर पा रही है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने यह प्रस्ताव रखा है कि सीएसके में कई अहम बदलाव की जरूरत है। इसके अलावा सीएसके को कप्तान बदलने के ऊपर भारत के पूर्व कप्तान सदगोपन रमेश ने अपना प्रस्ताव साझा किया है। उनका कहना है कि ऋतुराज गायकवाड़ के खराब प्रदर्शन के कारण सीएसके की टीम को नए कप्तान की सख्त जरूरत है।

CSK New Captain: सदगोपन रमेश- “संजू सैमसन को मिलनी चाहिए कप्तानी”-

भारत के पूर्व कप्तान सदगोपन रमेश ने सीएसके के प्रदर्शन को देखकर यह प्रस्ताव रखा है कि चेन्नई सुपर किंग्स को युवा कप्तान की जरूरत है। उनका मानना है कि हाल ही में सीएसके टीम में शामिल हुए संजू सैमसन को टीम की कप्तानी की कमान सौंप देनी चाहिए। सदगोपन रमेश कहते हैं, “संजू को कप्तान बनाना एक सही निर्णय होगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि वह अपनी कप्तानी से टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए, पर एक ट्रॉफी से उनकी काबिलियत को मापा नहीं जा सकता। यह सिर्फ मेरा प्रस्ताव है कि उन्हें कप्तान बनना चाहिए, लेकिन इस प्रस्ताव में टीम मैनेजमेंट का भी समर्थन होना चाहिए।”

CSK New Captain: चेन्नई कर सकती है आगामी सीजन से ऋतुराज को ड्रॉप-

चेन्नई सुपर किंग्स का टीम मैनेजमेंट आगामी आईपीएल 2027 से ऋतुराज गायकवाड़ को ड्रॉप कर सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह फैसला भी सही है। हाल के सीजन पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों में से ऋतुराज की कप्तानी में सीएसके मात्र 6 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई थी और 8 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन चेन्नई का जीत प्रतिशत 42.67 रहा और हार प्रतिशत 57.14 रहा। इतना ही नहीं, बल्लेबाज के तौर पर भी ऋतुराज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 28.08 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए पिछले सीजन में वे मात्र 337 रन ही बना सके। वहीं, पावरप्ले में भी सबसे कम स्ट्राइक रेट ऋतुराज गायकवाड़ का ही था।

सदगोपन रमेश की ऑल टाइम CSK प्लेइंग इलेवन-

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), माइकल हसी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, लसिथ मलिंगा, शार्दुल ठाकुर।

यह भी पढ़े- गोवा में BJP सरकार को धर्मांतरण-रोधी बिल क्यों रोकना पड़ा? 5 सवालों में समझिए पूरा मामला

गोवा में BJP सरकार को धर्मांतरण-रोधी बिल क्यों रोकना पड़ा? 5 सवालों में समझिए पूरा मामला

Goa Bill News: गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रस्तावित ‘गोवा गैर-कानूनी धर्म-परिवर्तन निषेध विधेयक, 2026’ पेश करने का फैसला फिलहाल रोक दिया है। बिल को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा की कार्यसूची में शामिल किया गया था, लेकिन सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत … Read more

सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, मायावती बोलीं- ‘यह ठीक नहीं’; सरकार से रोक लगाने की मांग

Saharanpur Mosque News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। … Read more