अजीत भारती पर SC/ST एक्ट का मामला क्या है? FIR से जमानत खारिज होने तक पूरी कहानी

Ajit Bharti

Ajit Bharti: यूट्यूबर और टिप्पणीकार अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली में दर्ज SC/ST एक्ट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 सितंबर 2026 को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने प्रथम दृष्टया SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत अपराध के तत्व पाए और एक्ट … Read more

EV या CNG: किस कार का रनिंग कॉस्ट है कम? खरीदने से पहले समझें पूरा गणित

CNG Car

CNG Car: भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती लागत के बीच इलेक्ट्रिक (EV), CNG और हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगस्त 2026 में पहली बार देश के पैसेंजर व्हीकल बाजार में CNG, हाइब्रिड और EV जैसी वैकल्पिक ईंधन वाली कारों की संयुक्त हिस्सेदारी 41.95% पहुंच गई, जो पेट्रोल कारों की 40.85% हिस्सेदारी … Read more

नसीब खान- “भारत में खेलना हमारे लिए बहुत ही खास बात है”

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। बता दें कि इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। कप्तानी की बात करें तो अफगानिस्तान की कप्तानी युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान करेंगे। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी की कमान “No Look Shot Specialist” श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के पास है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ नसीब खान का मानना है कि भारत में खेलना हमेशा से अफगानिस्तान के लिए खास है।

IND vs AFG: नसीब खान- “भारत में खेलना हमेशा खास होता है”-

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ नसीब खान का मानना है कि भारत में खेलना हमेशा से अफगानिस्तान के लिए खास है। आगे नसीब खान कहते हैं, “भारत में खेलना अफगानिस्तान टीम के लिए हमेशा से खास माना जाता है। भारतीय सरजमीं का अनुभव लेने से हमारी टीम को और मजबूती मिलती है। आप सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान अपनी मातृभूमि की मेजबानी के लिए दूसरे देशों में होम ग्राउंड या न्यूट्रल वेन्यू बनाता है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि अफगानिस्तान में उच्च स्तरीय मैदान नहीं हैं। और अफगानिस्तान के मैदानों को आईसीसी ने मंजूरी नहीं दी है।”

IND vs AFG: राजेश कौल- “भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज हमारे पोर्टफोलियो को देती है मजबूती”-

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (भारत और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने कहा कि भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज उनके लिए बहुत खास है। आगे राजेश कहते हैं, “भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज हमारे चैनल के लिए बहुत ही खास है। यह सीरीज हमारे चैनल के पोर्टफोलियो को और मजबूती देती है। इस सीरीज के माध्यम से हमारे चैनल और नेटवर्क को और मजबूती मिलती है।”

दोनों टीमों का टी20 स्क्वॉड-

भारत का टी20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान का टी20 स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़े- पीड़िता का नाम उजागर होने पर हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- ‘आप भारत सरकार हैं, ऐसा कैसे कर सकते हैं?’

पीड़िता का नाम उजागर होने पर हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- ‘आप भारत सरकार हैं, ऐसा कैसे कर सकते हैं?’

High Court Reprimands Centre:

High Court Reprimands Centre: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी ‘पॉश’ हैंडबुक में यौन उत्पीड़न की पीड़िता की पहचान उजागर होने पर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और सरकार भी इससे ऊपर नहीं है। High Court … Read more

दो दिन बाद भारत आएंगे पुतिन, BRICS से पहले PM मोदी से होगी मुलाकात

Putin India Visit:

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन बाद भारत दौरे पर आने वाले हैं। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। क्रेमलिन ने शुक्रवार को होने वाली इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का रणनीतिक साझेदार बताया है। … Read more

डिजिटल अरेस्ट: क्या है व ठगी का खेल कैसे चलता है? विस्तार से समझिए साइबर ठगों का पूरा गणित

Digital Arrest

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें ठग पुलिस, सीबीआई या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर लोगों को डराते हैं। इसमें ठग लोगों पर झूठे आरोप लगाकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। कई बार पीड़ित को घंटों वीडियो कॉल पर रहने, किसी से संपर्क न करने … Read more

हनुमान मूर्ति हिल नहीं पाई, 40 घंटे तक लगी रही जेसीबी मशीनें

Ujjain: हनुमान मूर्ति हिल नहीं पाई, 40 घंटे तक लगी रही जेसीबी मशीनें

Ujjain: वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ के विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन इन कार्यों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई जो श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बनी हुई है।हुआ यूं कि सती गेट क्षेत्र में सड़क को चौड़ा किये का कार्य चल रहा था। इसके लिए यहां स्थित 170 साल पुराने ‘खड़े हनुमान मंदिर’ … Read more

सत्य निकेतन हादसा: PG के पास वाली खतरनाक इमारत होगी ध्वस्त, CM रेखा गुप्ता बोलीं- पीड़ितों का इलाज मुफ्त

Satya Niketan Incident:

Satya Niketan Incident: दिल्ली के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में PG की इमारत गिरने के हादसे ने राजधानी को दहला दिया है। 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत के ढहने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 छात्र और 2 मजदूर शामिल हैं। हादसे के बाद प्रशासन … Read more

आजादी के बाद पहली बार आदिवासी अंचल में दौड़ी नियमित यात्री ट्रेन, कितनी बदलेगी लोगों की जिंदगी?

TANDA ROAD STATION: यहाँ आजादी के बाद पहली बार दौड़ी यात्री ट्रेन

TANDA ROAD STATION: धार के आदिवासी क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात, PM मोदी ने वडोदरा से किया वर्चुअल शुभारंभ; टांडा रोड से 12 कोच वाली मेमू ट्रेन रवाना, शिक्षा-रोजगार से लेकर स्वास्थ्य और कारोबार तक पहुंच होगी आसान। विकास के खुलेंगे नए रास्ते धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन इसी … Read more

अफगानिस्तान करने जा रहा है Tri-Nation Series की मेजबानी

AFG Tri-Nation Series:

AFG Tri-Nation Series: क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा रही टीम अफगानिस्तान आए दिन चर्चाओं में रहती है। 2023 के विश्व कप में भी अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें कई बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौका मिला। अब अफगानिस्तान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एक बड़े मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ODI Tri-Series भी शामिल है। इस मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा।

इसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ट्राई-नेशन सीरीज और अन्य सीरीज की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

AFG Tri-Nation Series: कब से शुरू होगा यह रोमांचक टूर्नामेंट-

ट्राई-नेशन सीरीज की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि है। ODI Tri-Series में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ODI Tri-Series की शुरुआत 17 अक्टूबर 2026 से होगी। यह ODI Tri-Series यूएई में खेली जाएगी।

AFG Tri-Nation Series: यूएई दौरे का पूरा शेड्यूल-

सिंगल टेस्ट मैच

9-13 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

वनडे ट्राई-नेशन सीरीज

17 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे

19 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे

21 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

23 अक्टूबर: फाइनल

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे T20 सीरीज

27 अक्टूबर: पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच

29 अक्टूबर: दूसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच

1 नवंबर: तीसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज

5-9 नवंबर: पहला टेस्ट

13-17 नवंबर: दूसरा टेस्ट

तीनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नंगयाल खारोटी, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI-

क्रेग एर्विन, बेन करन, ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, क्लाइव मदांडे, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामहुरी।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI-

तंजिद हसन, मोहम्मद नईम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, जकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।

यह भी पढ़े- DM मेधा रूपम और पुलिस अधिकारियों की सैलरी से कैसे वसूला जाएगा 5 लाख का मुआवजा? समझे नियम