शाही मस्जिद के तीन फीट हिस्से पर क्यों भड़का विवाद? पत्थरबाजी से गिरफ्तारी तक, जानिए स्थानीय लोगों की राय

शाही मस्जिद विवाद में लोगों की क्या राय

उज्जैन की शाही मस्जिद के करीब तीन फीट हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के दौरान पत्थरबाजी हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने बातचीत में पत्थरबाजी को गलत बताया और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क चौड़ीकरण तथा विवाद सुलझाने की बात कही।

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर क्यों गरमाया विवाद ? तैनात करने पड़े 25 हजार पुलिसकर्मी, जानें अब आगे क्या होगा…

उज्जैन मस्जिद विवाद में अब आगे क्या होगा?

उज्जैन की शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने का काम फिर शुरू होगा। इससे पहले पत्थरबाजी और पुलिस से झड़प हुई। कोर्ट के आदेश, प्रशासन और मस्जिद कमेटी के समझौते के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानें पूरा विवाद और आगे की प्रक्रिया।

उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर क्यों मचा बवाल? जानें पूरा विवाद और इतिहास

उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल

उज्जैन की शाही मस्जिद के 11 फीट हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने की कार्रवाई पर विवाद बढ़ गया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच विरोध, पुलिस बल की तैनाती, पथराव और हाईकोर्ट में सुनवाई ने मामले को चर्चा में ला दिया है।

हनुमान मूर्ति हिल नहीं पाई, 40 घंटे तक लगी रही जेसीबी मशीनें

Ujjain: हनुमान मूर्ति हिल नहीं पाई, 40 घंटे तक लगी रही जेसीबी मशीनें

Ujjain: वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ के विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन इन कार्यों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई जो श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बनी हुई है।हुआ यूं कि सती गेट क्षेत्र में सड़क को चौड़ा किये का कार्य चल रहा था। इसके लिए यहां स्थित 170 साल पुराने ‘खड़े हनुमान मंदिर’ … Read more

महाकाल की उत्पत्ति से मंदिर के पुनर्निर्माण तक, दूषण के वध से जुड़ी है उज्जैन की कहानी

महाकालेश्वर मंदिर का पूरा इतिहास जानें

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की कहानी आस्था, पौराणिक मान्यताओं और इतिहास से जुड़ी है। जानिए भगवान महाकाल की उत्पत्ति, मंदिर का पुनर्निर्माण, भस्म आरती, पांच दैनिक आरतियां, महाकाल लोक और देश के 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन में उमड़ी भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर दर्शन

Nagchandreshwar Temple: सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। साल में सिर्फ एक दिन खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ … Read more

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन नहीं रहे

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का इंदौर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन पर शिवराज सिंह चौहान, हेमंत खंडेलवाल और अनिल फिरोजिया सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

महाकाल मंदिर में चढ़ावे के सोना-चांदी का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन? महापौर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों के फिजिकल वेरिफिकेशन और पारदर्शी उपयोग की मांग को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। महापौर का कहना है कि वर्तमान में मंदिर में दान का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन पहले से लंबित फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है।

बड़वानी में बारिश, 30 जिलों में अलर्ट; प्रदेश में सामान्य से 52% कम बरसात

 MP Weather Update:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बड़वानी जिले के सेंधवा में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्से अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। MP Weather Update: 52% कम बारिश, … Read more

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए देने होंगे ₹100, श्रद्धालुओं पर बढ़ेगा खर्च

Mahakal Temple:

Mahakal Temple: उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए हर व्यक्ति को 100 रुपए का भुगतान देना होगा। मंदिर प्रबंध समिति ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है, वैसे करीब सात महीने तक यह शो श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह निशुल्क था।

Mahakal Temple:18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है शो-

महाकाल मंदिर परिसर में संचालित इस शो का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अक्टूबर 2025 को दीपावली के अवसर पर किया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने करीब 18.07 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया है।

Mahakal Temple:25 मिनट में दिखती है महाकाल और उज्जैन की गौरवगाथा-

करीब 25 मिनट के इस शो में वॉटर स्क्रीन, फाउंटेन, लेजर लाइट और अत्याधुनिक साउंड इफेक्ट्स के जरिए भगवान महाकाल, मां क्षिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी उज्जैन के इतिहास और धार्मिक महत्व को दर्शाया जाता है।

Mahakal Temple:रखरखाव खर्च के कारण लगाया गया शुल्क-

मंदिर प्रशासन के अनुसार शो के संचालन और रखरखाव पर हर महीने लगभग 1.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इसी खर्च को पूरा करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

Mahakal Temple:मंदिर समिति को हर साल 1.8 करोड़ रुपए आय होने का अनुमान-

मंदिर प्रशासन के मुताबिक प्रतिदिन करीब 500 श्रद्धालु यह शो देखने पहुंचते हैं। 100 रुपए शुल्क के हिसाब से प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपए, महीने में करीब 15 लाख रुपए और सालाना लगभग 1.8 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

संध्या और शयन आरती के लिए भी देना पड़ता है शुल्क-

महाकाल मंदिर में इससे पहले भी कई सेवाओं के लिए शुल्क लागू किया जा चुका है। 19 फरवरी 2026 से संध्या आरती और शयन आरती में शामिल होने के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जा रहा है। वहीं शीघ्र दर्शन और वीआईपी दर्शन के लिए पहले से शुल्क व्यवस्था लागू है।

आरती, शीघ्र दर्शन और शो मिलाकर खर्च पहुंच सकता है ₹1050-

यदि कोई श्रद्धालु संध्या आरती, शयन आरती, शीघ्र दर्शन और लाइट एंड साउंड शो का लाभ लेता है, तो उसे कुल मिलाकर लगभग 1050 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी-

कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक परिसर में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो को पहले की तरह निशुल्क रखा जाना चाहिए, उनका मानना है कि लगातार बढ़ रहे शुल्कों से आम भक्तों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि मंदिर प्रशासन इसे व्यवस्थाओं के संचालन और रखरखाव के लिए जरूरी बता रहा है।

यह भी पढ़े-Weather Alert: दिल्ली- यूपी के साथ इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट-