अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीयों को झटका, EB-1 पर मंडराया संकट

EB-1 Green Card:

EB-1 Green Card: अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय पेशेवरों के लिए चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 सितंबर को मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले रोजगार-आधारित पहली प्राथमिकता श्रेणी यानी EB-1 भारतीय आवेदकों के लिए अनुपलब्ध हो सकती है। भारी मांग और उपलब्ध वीजा संख्या तेजी से खत्म होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

EB-1 Green Card: क्या है EB-1 वीजा और किसे मिलता है लाभ-

EB-1 अमेरिका की रोजगार-आधारित अप्रवासी वीजा श्रेणी है। इसमें अपने क्षेत्र में असाधारण क्षमता रखने वाले लोग, उत्कृष्ट प्रोफेसर और शोधकर्ता तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मैनेजर और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं। यह श्रेणी भारतीय पेशेवरों के लिए लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए योग्य आवेदक अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।

EB-1 Green Card: विदेश विभाग ने क्यों जारी की चेतावनी-

अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर के वीजा बुलेटिन में कहा है कि भारतीय आवेदकों की भारी मांग के कारण EB-1 श्रेणी में उपलब्ध वीजा संख्या तेजी से इस्तेमाल हो रही है। ऐसे में वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले इस श्रेणी को ‘अनुपलब्ध’ घोषित किया जा सकता है। अगर भारत के लिए निर्धारित वार्षिक वीजा सीमा पहले ही पूरी हो जाती है, तो नए वीजा नंबर जारी करने पर रोक लग सकती है। विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं।

EB-2 और EB-3 में भी लंबा बैकलॉग-

भारतीय पेशेवरों के लिए परेशानी सिर्फ EB-1 तक सीमित नहीं है। सितंबर वीजा बुलेटिन में EB-2 श्रेणी को ‘U’ यानी अनुपलब्ध बताया गया है। इस श्रेणी में उच्च डिग्री या असाधारण क्षमता वाले पेशेवर आते हैं। वहीं, कुशल श्रमिकों और पेशेवरों के लिए EB-3 श्रेणी में भी भारतीय आवेदकों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस-की कतार करीब 12 साल पीछे चल रही है।

EB-5 में भी भारतीयों के लिए मुश्किल-

निवेश के जरिए ग्रीन कार्ड पाने वाली EB-5 श्रेणी में भी भारत की गैर-आरक्षित श्रेणी सितंबर में अंतिम कार्रवाई के लिए अनुपलब्ध है।हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों, उच्च बेरोजगारी वाले क्षेत्रों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आरक्षित EB-5 श्रेणियां फिलहाल सभी देशों के आवेदकों के लिए उपलब्ध हैं।

EB-1 के लिए क्या है कट-ऑफ डेट-

सितंबर के लिए भारतीय आवेदकों की EB-1 फाइनल एक्शन डेट 15 अक्टूबर 2022 तय की गई है। यानी जिन आवेदकों की प्राथमिकता तारीख इस तारीख से पहले की है, वे उपलब्ध वीजा नंबर के आधार पर आगे बढ़ सकते हैं। वहीं, EB-1 के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 1 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। EB-2 और EB-3 के लिए यह तारीख 15 जनवरी 2015 है।

भारतीयों को क्यों करना पड़ रहा है लंबा इंतजार-

भारतीय आवेदकों के लंबे बैकलॉग की बड़ी वजह अमेरिका में रोजगार-आधारित अप्रवासी वीजा की वार्षिक सीमा और प्रति-देश कोटा है। भारतीय पेशेवरों की संख्या और मांग अधिक होने के कारण उपलब्ध वीजा के मुकाबले आवेदकों की संख्या काफी ज्यादा है।

इसी वजह से हजारों भारतीय पेशेवर लंबे समय से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं और EB-1 में नई संभावित रोक उनकी चिंता को और बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़े- सत्य निकेतन हादसा: HC ने तुरंत सुनवाई से क्यों किया इनकार? ‘कल ही तो आदेश दिया था…’ के पीछे क्या है पूरा मामला

सत्य निकेतन हादसा: HC ने तुरंत सुनवाई से क्यों किया इनकार? ‘कल ही तो आदेश दिया था…’ के पीछे क्या है पूरा मामला

Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद दिल्ली में भवन और हॉस्टल-पीजी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही सख्त रुख अपना चुका है। अदालत ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच और दिल्ली के पीजी-हॉस्टलों की सुरक्षा जांच … Read more

एमपी के सरकारी अस्पतालों में OPD ठप…मरीज परेशान: भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का फिर सड़क पर प्रदर्शन, कई रास्ते बंद

हमीदिया में ओपीडी बंद, मरीज परेशान

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। भोपाल में डॉक्टर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हमीदिया समेत कई अस्पतालों की ओपीडी प्रभावित हुई है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में इंदौर में भी प्रदर्शन शुरू हुआ। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोहित को लेकर अटकलें साफ, न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज में धूम मचाते हुए देखेंगे हिटमैन

Rohit Sharma:

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अपने मिशन वर्ल्ड कप 2027 को और मजबूती प्रदान करने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर 2026 से होगा।पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कई सारी अटकलें सामने आ रही थीं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में संन्यास लेंगे, लेकिन उनके शतक ने सबके मुंह पर ताले लगा दिए। वहीं, 3 सितंबर 2026 को मुंबई में हुई बीसीसीआई मीटिंग में देवजीत सैकिया ने यह साफ कर दिया कि रोहित अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। वे आगे और खेलेंगे।

Rohit Sharma: सैंटनर- “रो-को है हमारे लिए बड़ी चुनौती”-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, “रो-को इस आगामी सीरीज में हमारे लिए बड़ी चुनौती है। दोनों के खिलाफ हमारे आंकड़े कुछ खास प्रभावित नहीं हैं। 2017 में भी दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की श्रृंखला हुई थी, जहां हमें निराश होना पड़ा था। उस निराशा का कारण थे (रो-को), लेकिन हर दिन एक जैसा नहीं रहता।

इस बार भारत हमारे घर की सरजमीं पर आ रहा है और मेरा लक्ष्य इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर जीतने का है। हमने साल 2024 में भारतीय टीम को 3-0 से उसी की सरजमीं पर हराया था। अब वे हमारे गढ़ में आ रहे हैं। यह सीरीज काफी दिलचस्प रहेगी। खास-कर मैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हूं।”

Rohit Sharma: सैंटनर- “केवल दो टेस्ट ही क्यों?-

आगे कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर से पूछा गया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मात्र दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला क्यों खेली जाती है? इस पर न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर कहते हैं, “लंबे समय से न्यूजीलैंड 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलता आया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का मुख्य कारण है- “पैसा”।

टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी पैसा लगता है। वहीं, सीरीज को खेलने में काफी समय भी जाता है और अगर 5 दिन मैदान पर खड़े रहने में किसी खिलाड़ी को इंजरी हो जाए तो सारा शेड्यूल बदलना पड़ता है। पर फिर भी इन परिस्थितियों और मुश्किलों को नजरअंदाज करें तो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना हमारे लिए बड़ा अवसर होता है।”

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल-
मैच तारीख जगह भारतीय समय
🏏 1st ODI 4 नवंबर 2026 ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे
🏏 2nd ODI 7 नवंबर 2026 वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे
🏏 3rd ODI 10 नवंबर 2026 हैमिल्टन सुबह 7:30 बजे
🏏 4th ODI 13 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
🏏 5th ODI 15 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

विल यंग, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विल ओ’रूर्क, मिचेल सैंटनर।

यह भी पढ़े- जयंत पर अखिलेश का बयान क्यों बन सकता है BJP का हथियार? जाट वोट से सीट शेयरिंग तक समझिए पूरा गणित

जयंत पर अखिलेश का बयान क्यों बन सकता है BJP का हथियार? जाट वोट से सीट शेयरिंग तक समझिए पूरा गणित

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश की 2027 की सियासत में पश्चिमी यूपी एक बार फिर सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मैदान बनता दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बढ़ती जुबानी तल्खी ने इस क्षेत्र के पुराने सियासी समीकरणों को फिर चर्चा में ला दिया है। अखिलेश … Read more

ब्रिक्स का नया दौर, भारत की कमान और 11 देशों का साथ… क्या दिल्ली से बदलेंगे दुनिया के व्यापारिक समीकरण?

ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विस्तार के बाद पहली बार 11 सदस्य देश एक साथ जुटेंगे। सम्मेलन में व्यापार, वित्त, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल कारोबार, एआई और वैश्विक शासन सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

स्वतंत्र की गिरफ्तारी के बाद खबर इंडिया से बातचीत में क्या बोले निशु आजाद के पिता संजय? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

निशु के पिता संजय ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

स्वतंत्र की गिरफ्तारी के बाद निशु आज़ाद के पिता संजय ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कानून के तहत कार्रवाई की बात कही और परिवार को मिल रही कथित धमकियों, वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और घर पर पत्थर फेंके जाने की घटना का भी जिक्र किया।

MCD का सर्वे कितना भरोसेमंद, सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए 5 बड़े सवाल, जानिए विस्तार से…

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत ने राजधानी में इमारतों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया कि MCD ने 2026 की शुरुआत में 27,84,286 इमारतों का सर्वे किया, … Read more

नेपाल में बाढ़ की तबाही के 14 दिन बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, 4894 लापता और 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल बाढ़: 7 हाइड्रोपावर में रेस्क्यू जारी

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है। 13 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया, जबकि 4894 लोग अब भी लापता हैं। सात हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में कर्मचारियों की तलाश हो रही है। नेपाल ने जलवायु परिवर्तन से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा है।

बाबा नीम करौली की असली पहचान क्या थी? घर छोड़ने से लेकर संत बनने तक की कहानी

नीम करौली बाबा कैसे बने महाराज जी?

नीम करौली बाबा का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में जन्मे बाबा बचपन से ही आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ गए थे। हनुमान भक्ति में लीन बाबा ने गृहस्थ जीवन त्याग दिया। नीम करोरी में लंबे समय तक रहने के बाद वे प्रसिद्ध हुए।