आखिर क्यों पूरा स्टेडियम ‘ट्रॉफी चोर-चोर’ के नारों से गूंजा? नकवी पर भड़का पाकिस्तान, भारत ने नहीं ली ट्रॉफी 

Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने क्रिकेट से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को सुर्खियों में ला दिया। इस ट्रॉफी नही लेने का वीडियो वायरल होने … Read more

गणेश चतुर्थी 2026: जानें गणपति जन्म की पावन कथा, पूजा मुहूर्त, स्थापना विधि और भोग की पूरी जानकारी

गणेश चतुर्थी 2026: स्थापना, पूजा और भोग विधि

गणेश चतुर्थी 2026 का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इस लेख में गणेश जी के जन्म की पौराणिक कथा, पूजा और स्थापना का शुभ मुहूर्त, विधि, भोग की सूची और गणपति स्थापना के मंत्रों की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

एशिया कप की ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से क्यों किया इनकार? जानिए किसके कहने नहीं ली ट्रॉफी ?

Women’s Asia Cup: भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में एक बार फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने का सवाल चर्चा में आ गया। टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने साफ किया कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड … Read more

बांग्लादेश बोला- भारत से नए सिरे से रिश्ते बनाएंगे: विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत और आपसी हित जरूरी

भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

बांग्लादेश ने भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से शुरू करने की इच्छा जताई है। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने आपसी हितों पर आधारित रिश्तों और सीधे द्विपक्षीय संवाद की जरूरत बताई। शेख हसीना, प्रत्यर्पण और तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर तनाव भी चर्चा में है।

14 सितंबर का पंचांग: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ, शिव-पार्वती और गणेश पूजा का विशेष महत्व

14 सितंबर का पंचांग, जानें राहुकाल और मुहूर्त

14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। जानें तिथि, सूर्योदय-सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, यमगंड, गुलिक काल और दिशाशूल।

उपचुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, नंदीग्राम-रेजीनगर से TMC ने उतारे प्रत्याशी

Mamata Banerjee Bypoll:

Mamata Banerjee Bypoll: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खुद चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। कालीघाट तृणमूल ने दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

Mamata Banerjee Bypoll: नंदीग्राम से संचिता प्रधान को टिकट-

कालीघाट तृणमूल ने पूर्व मेदिनीपुर जिले की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान (दे) को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से रबिउल आलम चौधरी को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही नंदीग्राम या रेजीनगर से ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की लंबे समय से चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं।

Mamata Banerjee Bypoll: 6 अक्टूबर को होगा मतदान-

दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों के बीच पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच कालीघाट खेमे ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए शुक्रवार को ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे।

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई नंदीग्राम सीट-

इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और कोलकाता की भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की थी। नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी थी। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया, जिसके बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी।

रेजीनगर सीट भी हुई खाली-

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी इस्तीफे के कारण उपचुनाव हो रहा है। आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नाउदा दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

ममता के नहीं उतरने पर ऋतब्रत गुट का तंज-

उपचुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई है। एक तरफ ममता बनर्जी समर्थित कालीघाट तृणमूल है, जबकि दूसरी ओर ऋतब्रत बनर्जी समर्थक धड़ा खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बता रहा है। ऋतब्रत गुट ने पहले कहा था कि अगर ममता बनर्जी चुनाव मैदान में उतरती हैं तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। हालांकि, अब कालीघाट तृणमूल ने ममता के बजाय संचिता प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया है।

मदन मित्रा ने कसा तंज-

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ऋतब्रत गुट के विधायक मदन मित्रा ने कालीघाट खेमे पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में जीत का अंतर 50 हजार वोट तक हो सकता है। मदन मित्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 50 हजार वोट से जीत सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सामने संचिता या बंचिता कोई फैक्टर नहीं हैं।

नंदीग्राम में मुकाबला होगा दिलचस्प-

ममता बनर्जी के चुनाव मैदान में नहीं उतरने के बाद अब नंदीग्राम उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल के अलग-अलग धड़ों की गतिविधियों के बीच 6 अक्टूबर का चुनाव पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े- BRICS में शिक्षा से रोजगार तक नई राह, भारत ने तय किया ज्ञान और तकनीक का एजेंडा