पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Pakistan airstrikes:

Pakistan airstrikes: पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमले में 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। वहीं, तालिबान सरकार ने कुनार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की बात कही है।

Pakistan airstrikes: कुनार में घर पर हमले में 3 लोगों की मौत-

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि कुनार में एक घर को निशाना बनाकर हमला किया गया। इसमें एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। मुजाहिद के मुताबिक, पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में भी दो जगहों पर बमबारी की गई। यहां एक घर और दुकान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं है। तालिबान सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान इस हमले का उचित जवाब देगा।

Pakistan airstrikes: तालिबान का दावा- अमेरिकी Mk82 बम का इस्तेमाल-

तालिबान सरकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के दौरान अमेरिका में बने Mk82 जनरल-पर्पस बम का इस्तेमाल किया। अफगान सरकार ने कथित तौर पर बम के गाइडेंस सिस्टम का एक टुकड़ा भी जारी किया है। अफगान सरकार के मुताबिक, यह टुकड़ा Mk82 बम का है और सोमवार सुबह हुए पाकिस्तानी हमले में इसका इस्तेमाल किया गया था।

पाकिस्तान का आरोप- TTP को पनाह दे रहा तालिबान-

पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि TTP के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए करते हैं। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में मौजूद TTP और उससे जुड़े समूहों के ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई इन्हीं हमलों के जवाब में की जा रही है।

पाकिस्तान में हालिया हमलों के बाद बढ़ा तनाव-

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को पुलिस परिसर के पास आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। इसके अगले दिन हंगू में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 6 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान इन घटनाओं के लिए अफगानिस्तान में मौजूद TTP और उससे जुड़े समूहों को जिम्मेदार मानता है।

पाकिस्तान और TTP के बीच क्यों है संघर्ष-

2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का समर्थन किया था। इससे TTP नाराज हुआ और उसने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध शुरू किया। TTP का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार इस्लाम के सिद्धांतों का पालन नहीं करती। इसी आधार पर संगठन लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई करता रहा है। TTP के अफगान तालिबान के साथ भी लंबे समय से संबंध बताए जाते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद पाकिस्तान और TTP के बीच तनाव और बढ़ा। पाकिस्तान ने TTP के ठिकानों को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में भी सैन्य कार्रवाई की है। सोमवार की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान सरकार ने हमले का जवाब देने की बात कही है।

यह भी पढ़े- किसी मिमिक्री की नहीं, बल्कि वैचारिक परिपक्वता की कायल होती है जनता

किसी मिमिक्री की नहीं, बल्कि वैचारिक परिपक्वता की कायल होती है जनता

New Delhi: किसी मिमिक्री की नहीं, बल्कि वैचारिक परिपक्वता की कायल होती है जनता

New Delhi: लोकतंत्र में विपक्षी दलों का बहुत बड़ा महत्व होता है।जनता उनसे अपेक्षा रखती है कि वे राष्ट्र हित के मुद्दों को वैचारिक बहस का विषय बनाएं। इन मुद्दों पर किये गये तीखे कटाक्ष जनता का ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन इसके साथ ही जनता की यह भी अपेक्षा रहती है कि विषय पर … Read more

राहुल गांधी को BJP नेताओं ने क्यों घेरा? ‘छात्रों की गूंज’ से लेकर PM मोदी की मिमिक्री तक, इंदौर में गरमाई सियासत

‘chhatron ki gunj’: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठे, लेकिन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया। भाजपा नेताओं … Read more

CM योगी ने जनता को किया सावधान, जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों के झांसे में न आएं

CM Yogi caste division:

CM Yogi caste division: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को जाति के नाम पर बांटने की कोशिशों को लेकर लोगों को सावधान किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग फिर से समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास करेंगे और जाति के नाम पर लोगों को बांटेंगे। सीएम योगी ने महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने की प्रवृत्ति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति तक सीमित नहीं हैं और उनके योगदान को जातीय दायरे में बांटना समाज को कमजोर करने वाला कदम है।

CM Yogi caste division: जाति के नाम पर विभाजन से बचने की अपील-

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और अन्य पहचान के आधार पर विभाजित करने की कोशिशों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक एकता को देश की ताकत बताते हुए लोगों से विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठने की बात कही।

CM Yogi caste division: महापुरुषों को जाति तक सीमित न करने का संदेश-

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के महापुरुषों का योगदान पूरे समाज और राष्ट्र के लिए है। उन्हें जाति के आधार पर अलग-अलग खांचों में बांटना उचित नहीं है। योगी पहले भी अपने भाषणों में महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने और समाज में विभाजन की राजनीति पर चिंता जता चुके हैं।

योगी के बयान का फोकस सामाजिक एकता पर-

योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों में भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने से बचने और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिखाई दिया है। सितंबर 2026 में गोरखपुर में उन्होंने कहा था कि जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटने से पुराने दौर की अव्यवस्था और असुरक्षा लौट सकती है।

यह भी पढ़े- PM मोदी की मिमिक्री से लेकर डोभाल पर टिप्पणी तक, राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर क्यों उठे सवाल?

‘हामिद अंसारी से पद्म श्री वापस लेने की मांग’, हिंदू सेना ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए क्या है पूरा विवाद

Hamid Ansari Controversy: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हालिया टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली में आयोजित ए.जी. नूरानी मेमोरियल लेक्चर में अंसारी द्वारा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता और राष्ट्रवाद को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं और हिंदू सेना ने आपत्ति जताई है। अब हिंदू सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित … Read more

पाकिस्तान में पेट्रोल 1000 रुपए तक पहुंचने का खतरा, मंत्री ने दी चेतावनी

Pakistan petrol price:

Pakistan petrol price: पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है तो इसकी कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 रुपए और डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Pakistan petrol price: अब तक 51% महंगा हुआ पेट्रोल-

मंत्री के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में अब तक करीब 51% की बढ़ोतरी हो चुकी है। 28 फरवरी को जब मध्य पूर्व में युद्ध शुरू हुआ था, तब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। अब यह बढ़कर 389 रुपए हो गई है। यानी कीमत में करीब 131 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार पर दबाव बढ़ा है।

Pakistan petrol price: बाइक और छोटे वाहनों को पेट्रोल पर सब्सिडी-

बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत पात्र लोगों को हर महीने 4 टोकन दिए जाएंगे। प्रत्येक टोकन पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसमें 1 जनवरी 2006 से रजिस्टर्ड मोटरसाइकिलों को भी शामिल किया गया है। सरकार के अनुसार, इस योजना के लिए 17.5 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। करीब 15 लाख टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 6.80 लाख से अधिक टोकन का इस्तेमाल किया जा चुका है।

अक्टूबर तक घरेलू तेल मिलने की उम्मीद-

पाकिस्तान सरकार देश में नए तेल भंडार खोजने की कोशिश कर रही है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार, तेल के कुओं पर काम शुरू हो चुका है और अक्टूबर तक कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। सरकार ने तेल और गैस की खोज के लिए कंपनियों को नए ब्लॉक भी दिए हैं। इसका उद्देश्य घरेलू उत्पादन बढ़ाना और विदेशों से तेल आयात पर होने वाले खर्च को कम करना है। अगर नए कुओं से व्यावसायिक स्तर पर तेल का उत्पादन शुरू होता है, तो पाकिस्तान अपनी जरूरत का कुछ हिस्सा घरेलू स्तर पर पूरा कर सकेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने पर देश पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है।

बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल 17% तक महंगा-

पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल समेत अन्य ईंधनों की कीमतों में 17.4% तक की वृद्धि की है। नई दरें सोमवार, 21 सितंबर से लागू हो गई हैं। नई कीमतों के अनुसार, डीजल 115 से बढ़कर 135 टका, ऑक्टेन 145 से बढ़कर 165 टका, पेट्रोल 140 से बढ़कर 160 टका और केरोसिन 135 से बढ़कर 155 टका प्रति लीटर हो गया है। बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2026 से अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। सरकार का कहना है कि बढ़ती लागत का असर सरकारी तेल कंपनी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPC) पर भी पड़ा है।

रूस में पुतिन समर्थक पार्टी को बढ़त-

रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने शुरुआती नतीजों में बढ़त हासिल की है। शुरुआती आंकड़ों में पार्टी को 57.5% वोट मिले हैं। हालांकि, चुनाव के आधिकारिक नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़े- PM मोदी की मिमिक्री से लेकर डोभाल पर टिप्पणी तक, राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर क्यों उठे सवाल?

राहुल की ‘छात्रों की गूंज’ के पीछे क्या है बड़ा प्लान? BJP ने भी युवाओं पर लगाया जोर, समझिए पूरा चुनावी गणित

‘chhatron ki gunj’ abhiyan: राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान अब सिर्फ छात्रों से संवाद तक सीमित नहीं दिख रहा है। कोटा से शुरू हुआ यह अभियान इंदौर तक पहुंच चुका है और कांग्रेस ने इसे बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी की है। राहुल गांधी इन कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, … Read more

PM मोदी की मिमिक्री से लेकर डोभाल पर टिप्पणी तक, राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर क्यों उठे सवाल?

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब छात्रों के मुद्दों से ज्यादा एक मंचीय प्रस्तुति को लेकर चर्चा में है। 19 सितंबर को हुए कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली की मिमिक्री की। राहुल गांधी उसी … Read more

रोजगार, निवेश और विकास के जरिए बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2026 का साल सिर्फ चुनावी तैयारियों के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि रोजगार, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी राज्य सरकार की नीतियां लगातार चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से रोजगार देने, औद्योगिक निवेश बढ़ाने और कनेक्टिविटी मजबूत करने पर … Read more

912 युवाओं के हाथ में नियुक्ति पत्र, रोजगार के मोर्चे पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए रविवार का दिन अहम रहा। राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) जैसे पदों पर हुई हैं। … Read more