PM Modi Instagram Video: 24 घंटे में 280M व्यूज, 12 घंटे में बढ़े 10 लाख फॉलोअर्स

PM Instagram Video:

PM Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक मुद्दे पर जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने 24 घंटे पूरे होने से पहले ही करीब 280 मिलियन (28 करोड़) व्यूज हासिल कर लिए। वहीं, वीडियो के वायरल होने के साथ प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 12 घंटे में 10 लाख (1 मिलियन) नए फॉलोअर्स जुड़ गए।

PM Instagram Video: 12 घंटे में 101 मिलियन से 102 मिलियन हुए फॉलोअर्स-

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, तब उनके अकाउंट पर करीब 101 मिलियन फॉलोअर्स थे। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में यह संख्या बढ़कर 102 मिलियन पहुंच गई। इससे साफ है कि वीडियो को लोगों, खासकर युवाओं, का जबरदस्त समर्थन मिला।

PM Instagram Video: कैबिनेट सहयोगियों को दी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह-

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में अपने सहयोगियों को भी सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं, इसलिए रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए उनसे सीधे संवाद करना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा, “युवा इंस्टाग्राम पर ही मौजूद हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा संभावित वर्ग है, जिनसे हम सभी को जुड़ने की जरूरत है।”

पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान-

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में पेपर लीक के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले ढाई महीनों से इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। विभागों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं और रिपोर्ट भी तैयार हो गई है।

संसद में जल्द लाया जाएगा बिल-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैबिनेट की चर्चा और सुझावों के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद संसद के दूसरे सप्ताह से इस संबंध में विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य पेपर लीक के मामलों में तेजी से कार्रवाई करना और दोषियों को सख्त सजा दिलाना है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, बोला- मांग नहीं मानी तो होगा बड़ा राष्ट्रीय प्रदर्शन

इंडोनेशिया दौरे का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने किया पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट

 PM Modi Indonesia Visit:

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 जुलाई को अपनी तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पूरी कर ली। जकार्ता से ऑस्ट्रेलिया रवाना होते समय इंडोनेशियाई वायु सेना के पांच फाइटर जेट्स ने उनके विमान को इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र से बाहर तक एस्कॉर्ट किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रिश्तों का … Read more

Delhi Dwarka Tunnel: 6 लेन की द्वारका टनल को कैबिनेट की मंजूरी, साउथ-वेस्ट दिल्ली की दूरी होगी कम

Delhi Dwarka Tunnel:

Delhi Dwarka Tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने दिल्ली में 6 लेन की द्वारका टनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 8.1 किलोमीटर लंबी इस टनल पर ₹6,969.67 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत अगले 5 वर्षों … Read more

NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता और प्रतिबद्धता व्यक्त करते रहे हैं।