UCC लागू होगा, ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर कानून आएगा, मंदिरों से धार्मिक पर्यटन तक क्या है शुभेंदु का बंगाल मॉडल?

Suvendu

Suvendu: पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई सरकार के एजेंडे को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू की जाएगी। इसके साथ ही ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून लाने … Read more

शुभेंदु अधिकारी ने दिखाया ममता बनर्जी के इलाज का पर्चा, पैर की चोट के दावे पर उठाए सवाल

Mamata injury claim:

Mamata injury claim: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने को लेकर कथित तौर पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल के दस्तावेज को सामने रखते हुए मामले की जांच की बात कही है।

Mamata injury claim: अस्पताल की रिपोर्ट दिखाकर शुभेंदु अधिकारी ने लगाए आरोप-

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी की पैर की चोट का मुद्दा उठाया। इसके बाद उन्होंने नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस का एक दस्तावेज सामने रखा। अधिकारी ने दावा किया कि रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर या डिसलोकेशन का कोई सबूत नहीं मिला था।

Mamata injury claim: ‘फ्रैक्चर या डिसलोकेशन का कोई सबूत नहीं’-

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल की 11 मार्च 2021 की रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से नंदीग्राम के लोगों का अपमान हुआ है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि चोट को लेकर उस समय लोगों के बीच गलत प्रचार किया गया।

चुनाव के बाद जांच की बात-

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CID जांच के संकेत भी दिए। अधिकारी के मुताबिक, अगर किसी फर्जी अभियान के जरिए लोगों को गुमराह किया गया है तो कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

2021 में क्या हुआ था-

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में चोट लगी थी। चोट के बाद वह व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार करती नजर आई थीं। उस समय इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच काफी राजनीतिक बयानबाजी हुई थी।

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी-

नंदीग्राम सीट पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब इस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े- कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें बंगाल से राज्यसभा भेज रही BJP? ममता से था खास रिश्ता

कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें बंगाल से राज्यसभा भेज रही BJP? ममता से था खास रिश्ता

Koyal Mallick:

Koyal Mallick: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें बंगाल से अभिनेत्री कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। खास बात यह है कि वह पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ रह चुकी हैं और इसी साल पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं। अब वह बीजेपी के टिकट पर उच्च सदन में जाने की तैयारी में हैं।

Koyal Mallick: कोयल मल्लिक का असली नाम क्या है-

कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोयल मल्लिक के नाम से पहचान मिली। वह लंबे समय से फिल्मों में सक्रिय हैं और अपने अभिनय के चलते बंगाल में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। उन्हें फैंस प्यार से टॉलीवुड क्वीन भी कहते हैं।

Koyal Mallick: इसी साल TMC ने बनाया था राज्यसभा सांसद-

कोयल मल्लिक इसी साल मार्च 2026 में तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। हालांकि, विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद TMC में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच उन्होंने जुलाई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं। अब बीजेपी ने उन्हें बंगाल से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।

ममता बनर्जी के साथ रहा राजनीतिक रिश्ता-

कोयल मल्लिक पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC के साथ थीं। राज्यसभा में रहते हुए वह पार्टी का पक्ष रखती नजर आई थीं। अब राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद वह बीजेपी के साथ हैं और उच्च सदन में बीजेपी का प्रतिनिधित्व करती नजर आ सकती हैं।

पिता रंजीत मल्लिक भी हैं दिग्गज अभिनेता-

कोयल मल्लिक का फिल्मी कनेक्शन उनके परिवार से भी जुड़ा है। उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। कोयल ने भी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक बिताए हैं और इस दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है।

सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग-

कोयल मल्लिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता ने भी उन्हें बंगाल में एक चर्चित चेहरा बनाया है।

अब बीजेपी के लिए राज्यसभा में दिखेंगी-

TMC से राज्यसभा पहुंचने के कुछ ही महीनों बाद बीजेपी में शामिल हुईं कोयल मल्लिक अब बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में उनका राजनीतिक सफर खासा दिलचस्प हो गया है। एक ही साल में TMC की राज्यसभा सांसद से बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार तक का सफर उन्होंने तय किया है।

यह भी पढ़े- मार्च की अनुमति नहीं, फिर भी जुटेंगे प्रदर्शनकारी? CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ा पहरा

एशियन गेम्स 2026 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? समापन समारोह से अगले लक्ष्य तक, पूरा विश्लेषण

Asian Games

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 का सफर भारत के लिए कई उपलब्धियों, कुछ उम्मीदों और कुछ चुनौतियों के साथ खत्म हुआ। जापान के आइची-नागोया में हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कई खेलों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन पिछली बार … Read more

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर आश्रम का पहला बयान, लापता अनुज भी मिला

Premanand Maharaj Ashram:

Premanand Maharaj Ashram: मथुरा में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 9 दिन बाद श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आश्रम ने कहा है कि वह पुलिस की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। वहीं, इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में SIT या मजिस्ट्रियल जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका भी दाखिल की गई है। दूसरी ओर, आश्रम से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आया था, जिसमें तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

Premanand Maharaj Ashram: राधा केली कुंज आश्रम ने जारी किया बयान-

वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम ने रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में प्रेस नोट जारी किया है। इसमें आश्रम ने कहा कि साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु से संत प्रेमानंद और पूरा आश्रम परिवार आहत है। ट्रस्ट ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति भी जताई है।

Premanand Maharaj Ashram: आश्रम बोला- जांच में पूरा सहयोग कर रहे-

आश्रम ने कहा कि ट्रस्ट पुलिस की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। साथ ही जांच पूरी होने तक श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर किसी तरह का बयान या प्रचार नहीं करने की अपील की गई है। आश्रम के मुताबिक, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद घटना के वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

रसिक दुलारी की मौत पर उठ रहे सवाल-

रसिक दुलारी शरण ने कथित तौर पर छत से छलांग लगाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिलने की बात भी सामने आई थी। बाद में घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें वह छत से छलांग लगाता दिखाई दिया। हालांकि, उसकी मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हाई कोर्ट में SIT जांच की मांग-

मामले को लेकर मथुरा के वकील प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत की जांच के लिए SIT या मजिस्ट्रियल जांच जैसी उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका में मृतक और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हाई कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की गई है।

तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी मिला-

इसी बीच प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा एक दूसरा मामला भी सामने आया था। हाथरस जिले के सादाबाद से तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को शनिवार रात बरसाना पुलिस ने एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद सादाबाद थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

प्रेमानंद महाराज से ली थी दीक्षा-

जानकारी के मुताबिक, अनुज की आध्यात्मिक मामलों में रुचि थी। इसी वजह से वह करीब तीन महीने पहले बिना बताए घर से निकलकर वृंदावन आ गया था। यहां उसने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ली थी। बताया गया कि सांसारिक जीवन से उसका मोहभंग हो गया था और वह वापस घर नहीं लौटना चाहता था।

परिजनों ने आश्रम के बाहर दिया था धरना-

अनुज के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने केली कुंज आश्रम के बाहर धरना दिया था। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने अनुज चौधरी को बरामद कर लिया और उसे सादाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े- कॉकपिट में हमला, घायल हुए स्मित मच्छार… फिर कैसे 2 पायलटों ने संभाला FlyDubai विमान? समझिए पूरी कहानी

अखिलेश यादव ने गोरखपुर की पूरी टीम क्यों हटाई? थप्पड़ कांड, अनुशासन और संगठन की अंदरूनी कहानी

Akhilesh Gorakhpur Action: अखिलेश ने गोरखपुर की पूरी टीम क्यों हटाई?

Akhilesh Gorakhpur Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के भीतर गोरखपुर का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कुर्सी को लेकर हुआ विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद संगठनात्मक स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने गोरखपुर की संगठनात्मक … Read more

मार्च की अनुमति नहीं, फिर भी जुटेंगे प्रदर्शनकारी? CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ा पहरा

Jantra Mantra Protest: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 5000 पुलिसकर्मियों के अलावा … Read more

कॉकपिट में हमला, घायल हुए स्मित मच्छार… फिर कैसे 2 पायलटों ने संभाला FlyDubai विमान? समझिए पूरी कहानी

FlyDubai Flight Hijack: FlyDubai FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक घटना के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और विमान में मौजूद दो अतिरिक्त पायलटों ने मोर्चा संभाला। जानिए कौन थे ये पायलट, वे विमान में क्यों सवार थे … Read more

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर ललन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोनों राजी हों तो करा सकते हैं समझौता

Lalan Singh dispute:

Lalan Singh dispute: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह और पार्टी के एमएलसी नीरज कुमार के बीच जारी तनातनी के बीच केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। लखीसराय में दिए अपने बयान में उन्होंने दोनों नेताओं का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Lalan Singh dispute: दोनों समझौते के लिए तैयार हों तो हम पंचायत कर सकते हैं-

ललन सिंह ने कहा कि अगर दो लोगों के बीच लड़ाई हो और दोनों उनके वोटर हों, तो वह किसी की पैरवी नहीं करते। हालांकि, अगर दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हों तो वह पंचायत कर सकते हैं। उनके इस बयान को JDU के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है। इससे पहले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा था कि दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई है, क्योंकि मामला उनके मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है।

Lalan Singh dispute: पार्टी ने ललन सिंह को सौंपी विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी-

संजय झा ने शुक्रवार को कहा था कि पार्टी को अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद की जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह मामला ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए दोनों नेताओं के बीच मतभेद दूर करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ललन सिंह को सौंपी गई है।

जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे थे अनंत सिंह-

अनंत कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को उस समय पार्टी के खिलाफ लगभग बगावती रुख का संकेत दिया, जब वह बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।

नीरज कुमार की हार चाहते हैं अनंत सिंह-

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे JDU के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार की हार चाहते हैं। उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में जुलूस भी निकाला था। अनंत सिंह ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का क्या रुख है। उन्होंने नीरज कुमार पर कई मौकों पर उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भी उसी भाषा में जवाब देना है।

2015 से जारी है दोनों नेताओं के बीच नाराजगी-

नीरज कुमार के प्रति अनंत सिंह की नाराजगी 2015 के विधानसभा चुनाव से चली आ रही है। उस समय अनंत सिंह ने JDU से नाता तोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। JDU ने नीरज कुमार को मोकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, अनंत सिंह ने बड़े अंतर से यह सीट जीतकर बरकरार रखी थी। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर इस महीने के अंत में चुनाव होना है। JDU चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहा है, जबकि बाकी चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

यह भी पढ़े- जाट सिख नेताओं के इर्द-गिर्द क्यों घूमती है पंजाब की सियासत? कांग्रेस, बीजेपी और आप की रणनीति से समझिए पूरा गणित

जाट सिख नेताओं के इर्द-गिर्द क्यों घूमती है पंजाब की सियासत? कांग्रेस, बीजेपी और आप की रणनीति से समझिए पूरा गणित

पंजाब की राजनीति

पंजाब की राजनीति में जाट सिख नेताओं का लंबे समय से प्रभाव रहा है। हालांकि राज्य का सामाजिक ढांचा इससे कहीं अधिक विविध है। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अलग-अलग सामाजिक समूहों को साधने की कोशिश कर रही हैं। 2027 चुनाव में व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व अहम भूमिका निभा सकता है।