कांग्रेस से दोस्ती, अखिलेश पर वार… स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- समाजवाद पर दाग लगा दिया

Swami Prasad Maurya:

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य ने साफ किया कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ सिर्फ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने को लेकर बातचीत हुई है। वहीं, मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर समाजवाद को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

Swami Prasad Maurya: कांग्रेस में विलय नहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल होने की बातचीत-

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी को खत्म करने या कांग्रेस में विलय करने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ उनकी पहली औपचारिक बातचीत हुई है, जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर साथ संघर्ष करने की इच्छा जताई। मौर्य के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनका स्वागत किया और गठबंधन के अन्य नेताओं से बातचीत करने की बात कही। अब आगे गठबंधन के स्वरूप और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा होगी।

Swami Prasad Maurya: अखिलेश यादव पर साधा निशाना-

इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी की भूमिका को लेकर सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने समाजवाद पर दाग लगाया है। मौर्य ने कहा कि किसी उद्योगपति को राज्यसभा भेजना समाजवाद पर बड़ा दाग है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला, जैसा अखिलेश यादव ने किया है।

राहुल गांधी को बताया भविष्य का प्रमुख चेहरा-

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रही है और उनका उद्देश्य देश में एक नया राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में यह विकल्प संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और केंद्र में बीजेपी के विकल्प के तौर पर उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों की संख्या तय करने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सीट बंटवारे पर बोले- सभी दल मिलकर करेंगे फैसला-

कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटों की मांग किए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि अभी उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए सीट बंटवारे पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों को मिल-बैठकर सीटों के बंटवारे और भविष्य के स्वरूप पर फैसला करना चाहिए।

अखिलेश को CM चेहरा बनाए जाने पर भी सवाल-

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के सवाल पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी को पहले से मुख्यमंत्री घोषित करने का अंतिम अधिकार राजनीतिक दलों के पास नहीं, बल्कि जनता के पास है। मौर्य ने कहा कि सरकार किसकी बनेगी और किसे कितना बहुमत मिलेगा, इसका फैसला चुनाव के दौरान जनता करेगी। लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोगों को जनता के जनादेश का इंतजार करना चाहिए।

चुनाव परिणाम पर जनता का फैसला अंतिम-

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चुनाव परिणाम को लेकर पहले से गारंटी देते हैं, वे अलग बात है। उनकी पार्टी लोकतंत्र और जनता के फैसले में विश्वास करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार का अंतिम फैसला चुनाव के बाद जनता के जनादेश से ही होगा।

यह भी पढ़े- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ से बदलती राजनीतिक भाषा तक, Gen Z के बीच क्यों वायरल हो रहे नए सियासी नारे?

‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ से बदलती राजनीतिक भाषा तक, Gen Z के बीच क्यों वायरल हो रहे नए सियासी नारे?

Women Safety Debate: सोशल मीडिया ने राजनीतिक संवाद का तरीका बदल दिया है। अब लंबी रैलियों और भाषणों के साथ-साथ छोटी लाइन, मीम, रील और वायरल नारा भी राजनीतिक संदेश का माध्यम बन रहे हैं। ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ इसी बदलती सियासी भाषा की एक मिसाल है। आखिर ऐसे नारे युवाओं के बीच क्यों तेजी … Read more

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मोर्चा: मुंबई में हजारों लोग जुटे, CEC के खिलाफ 3 दिन में 3 प्रदर्शन

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे

Gyanesh Kumar Protest: मुंबई में रविवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं के साथ हजारों लोग मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शन मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक पहुंचा, जहां नेताओं ने सभा को संबोधित किया। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण … Read more

गिरफ्तारियां बढ़ीं, ड्रग्स फिर भी नहीं रुका! पंजाब में 3 CM और 5 डेडलाइन के बाद भी क्यों कायम है नशे का कारोबार?

DRUGS FREE INDIA: पंजाब में नशे की समस्या सिर्फ तस्करी तक सीमित नहीं है। इसके पीछे सीमा पार से आने वाली खेप, ड्रोन नेटवर्क, स्थानीय स्तर पर मददगारों का कथित गठजोड़, ड्रग मनी और नशे के आदी लोगों का बढ़ता दायरा बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में सवाल है कि लगातार गिरफ्तारियों और … Read more

यूपी में कांग्रेस ने क्यों चुना ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण? आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के जरिए समझिए पूरा सियासी गणित

यूपी कांग्रेस संगठन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को भी जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप: दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, महिला पत्रकार का आरोप

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार का दावा है कि AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने के दौरान ACP ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर मौके … Read more

MP में ड्रग्स का पूरा नेटवर्क समझिए: 1800 करोड़ की फैक्ट्री से स्टेपनी और सलवार-कुर्ते तक पहुंची तस्करी, 2029 का क्या है प्लान?

Amit Shah Drug-free by 2029: मध्य प्रदेश में ड्रग्स को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 2029 तक नशामुक्ति की घोषणा ने एक बड़े सवाल को सामने ला दिया है-आखिर प्रदेश में नशे का नेटवर्क कितना फैला हुआ है और सरकार के सामने चुनौती क्या है? भोपाल की करोड़ों रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री से … Read more

‘मर्द जाति पर क्या भरोसा’ नारे पर क्यों छिड़ी बहस? महिलाओं ने कहा- पुरुषों से नहीं, गलत मानसिकता से है लड़ाई

महिलाओं ने बताया ‘मर्द जात’ नारे का मतलब

दिल्ली के एक आंदोलन से वायरल हुए ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, मर्द जात पर नहीं भरोसा’ नारे ने नई बहस छेड़ दी है। महिलाओं ने कहा कि लड़ाई सभी पुरुषों से नहीं, बल्कि पितृसत्तात्मक और हिंसक मानसिकता से है। वहीं पुरुष पक्ष ने पूरे पुरुष समाज को निशाना बनाने पर सवाल उठाए।

‘पीछे से वार किया…’ स्मित माछर ने नेतन्याहू को सुनाई कॉकपिट हमले की पूरी कहानी, कैसे बचाई 174 यात्रियों की जान?

Flydubai Attack: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को जो कुछ हुआ, उसकी तस्वीर अब और साफ हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर उनके सह-पायलट ने हमला किया। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आया और हालात बेहद गंभीर हो … Read more

पाकिस्तानी पायलट की भारत एंट्री कितनी आसान? हमामी इजराइल की फ्लाइट में कैसे पहुंचा, जांच में क्या सामने आया?

ओमान एयर से इजराइल तक कैसे पहुंचा हमामी

हमाम अल-हमामी पर फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन पर हमला करने का आरोप है। जांच में उसके कट्टरपंथी विचार, ओमान एयर से जुड़ी कार्रवाई और इजराइल पहुंचने को लेकर सवाल उठे हैं। साथ ही यह भी चर्चा है कि पाकिस्तानी पायलट भारत कैसे पहुंच सकता है।