Home » बिहार » पटना में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश जारी

पटना में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश जारी

Patna Chhath accident:

Patna Chhath accident: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिले के मिर्जापुर गांव में छठ घाट की सफाई और सजावट कर रहे तीन किशोर पुनपुन नदी में लापता हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने NDRF और SDRF की टीम के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर लापरवाही के सवाल उठाए हैं।

Patna Chhath accident: घाट की सफाई और सजावट के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को छठ महापर्व की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीन किशोर पुनपुन नदी के किनारे छठ घाट की सफाई और सजावट कर रहे थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों नदी में डूब गए हैं।

Patna Chhath accident: ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घंटे तक सूचना देने के बावजूद NDRF और SDRF की टीमें मौके पर नहीं पहुंचीं। इसको लेकर लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पांच घंटे बाद क्या बच्चा जिंदा मिलेगा?

बचाव दल के पहुंचने में कथित देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा, “पांच घंटे बाद क्या बच्चा जिंदा मिलेगा?” घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लापता किशोरों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े- दिसंबर में पास होगा परिसीमन बिल? पहले हफ्ते में हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, सरकार ने बनाया प्लान