Home » देश-विदेश » Donald Trump on PM Modi: ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ बताया ‘सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान’

Donald Trump on PM Modi: ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ बताया ‘सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान’

मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान

Donald Trump on PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण कोरिया में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही एक व्यापक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता लंबे समय से बातचीत के दौर में था, जिसमें टैरिफ, रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत की रूसी तेल खरीद जैसे मुद्दों पर असहमति बनी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इन विवादों को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है। ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मैं उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं। वह बेहद मजबूत और निर्णायक नेता हैं।

जानकारी के अनुसार, भारत ने अब तक अपने डेयरी और कृषि उत्पादों के बाजार को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलने से परहेज किया था। इसी मुद्दे पर समझौता अटका हुआ था। हालांकि हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारत रूसी तेल की खरीद कम करने पर सहमत होता है, तो अमेरिका अपने टैरिफ को घटाकर 16% तक करने पर विचार कर सकता है।

PM मोदी और ट्रंप
                                                                                                               PM मोदी और ट्रंप

पाकिस्तान पर भी बोले ट्रंप

Donald Trump on PM Modi: ट्रंप ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि अतीत में जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा था, तो उन्होंने सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और दोनों के बीच स्थिरता विश्व शांति के लिए जरूरी है।

वहीं दूसरी तरफ अब ट्रंप के इस बयान को एशिया नीति और भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह व्यापार समझौता आगे बढ़ता है, तो इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम मिल सकता है।

ये भी पढ़े… President Droupadi Murmu: पकड़ा गया पाकिस्तान का झूठ! राष्ट्रपति मुर्मू संग राफेल पायलट शिवांगी सिंह की तस्वीर देख खुल गई पोल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल